अंजड़ | हमारे देश का विकास अन्नदाताओं के कंधों पर निर्भर है, वे भारत की रीढ़ की हड्डी हैं। हमारे अन्नदाताओं को चाहिए कि वे अधिक से अधिक जैविक खेती को अपनाए और गौ आधारित उन्नत खेती करें। यह बात बलराम कृषक उत्पाद सहकारी संस्था मर्यादित (एफपीओ) के नवनिर्व
मुख्यमंत्री ने भी किसानों के हित में कई योजनाएं चलाई हैं। सुनील भावसार ने बताया अतिथियों ने भारतमाता व भगवान बलराम के चित्र का पूजन व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश धनगर, एफपीओ के ब्लॉक अध्यक्ष यादव, मंडल अध्यक्ष महेंद्र मंडलोई व नप अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती ने संबोधित किया। किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भरत यादव, अरुण परमार, भगत सिंह सोलंकी, लोकेंद्र सिंह तोमर, अंजना पटेल, धीरज यादव, सुरेंद्रसिंह गहलोत मंचासीन रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.