—विज्ञापन—
Rakesh Roshan: फाराह खान अपनी व्लॉग सीरीज के लिए इस बार मशहूर फिल्म निर्माता और एक्टर रह चुके राकेश रोशन के घर गई थी। इस होम टूर में उन्होंने राकेश रोशन से उनके डाईरेक्टोरिअल करियर और उससे जुड़े किस्सों के बारे में क्या दिलचस्प बातें की?
A post shared by Rakesh Roshan (@rakesh_roshan9)
फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने हाल ही में Krrish 4 के मशहूर वैक्स मास्क के पीछे छुपे अनदेखे जतन का खुलासा किया है। दरअसल इस मास्क को बनाना इतना आसान नहीं था, इसमें पूरे छह महीने लगे! मास्क की बनावट पर इतनी सावधानी बरती गई कि एक्टर ऋतिक रोशन से भी ज्यादा सेट पर इस मास्क का ख्याल रखा गया।
A post shared by Rakesh Roshan (@rakesh_roshan9)
राकेश रोशन ने बताया कि कैसे उन्होंने और उनकी टीम ने पूरे छह महीने तक यह मास्क बनाने में समय लगाया कि ऋतिक की झलक के साथ कौन-सा डिजाइन सबसे बढ़िया रहेगा। इस प्रक्रिया में मास्क, आउटफिट और बाकी सब डिटेल्स पर बेहद ध्यान दिया गया, ताकि कृष का आइकॉनिक लुक परफेक्ट लगे।
सबसे खास था यह कि मास्क मोम से बना होने की वजह से गर्मी में पिघलने का खतरा था। शूटिंग के दौरान इस मास्क को सुरक्षित रखने के लिए सेट पर एक 24 घंटे चलने वाली एसी बस का इंतजाम किया गया था। ये बात उन्होंने फाराह खान के व्लॉग में शेयर की थी।
A post shared by Rakesh Roshan (@rakesh_roshan9)
इसके साथ ही राकेश रोशन ने यह भी जानकारी दी कि Krrish 4 में सुपरस्टार ऋतिक रोशन केवल हीरो नहीं, बल्कि निर्देशक की भूमिका भी निभाएंगे। यह फिल्म यशराज फिल्म्स और राकेश रोशन के बैनर तले बन रही है और इस फ्रैंचाइजी के अगले हिस्से का निर्माण 2026 की शुरुआत में शुरू होने की प्लानिंग है।
A post shared by Rakesh Roshan (@rakesh_roshan9)
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in