Radha Ashtami 2025: आज राधा अष्टमी पर जपें ये मंत्र, जानें पूजन विधि, आरती और व्रत के पारण का शुभ मुहूर्त – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Radha Ashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी के करीब 14 दिन बाद आज 31 अगस्त 2025 को राधा अष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद महीने में आने वाली शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि को राधा जी के जन्म का उत्सव यानी राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। 30 अगस्त की रात 10 बजकर 46 मिनट से अष्टमी तिथि का आरंभ हो गया है, जिसका समापन 1 सितंबर की सुबह 12 बजकर 57 मिनट पर होगा। राधा अष्टमी पर देवी राधा की पूजा की जाती है। साथ ही व्रत रखना शुभ होता है। हालांकि, कुछ लोग राधा अष्टमी पर कृष्ण जी की पूजा भी करते हैं। राधा रानी को कृष्ण जी की प्रिय सखी माना जाता है, जिनकी साथ में पूजा करना शुभ होता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग सच्चे मन से इस दिन पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली आती है। इसके अलावा जल्दी शादी करने के लिए भी राधा अष्टमी का व्रत रखना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं राधा अष्टमी की पूजा के मुहूर्त, पूजन विधि, मंत्र, आरती और व्रत के पारण के सही समय के बारे में।
ये भी पढ़ें- Radha Ashtami: इन 18 नियमों के पालन बिना अधूरी है राधा अष्टमी की पूजा, जानें व्रत में क्या करें और क्या नहीं?
राधा अष्टमी के पावन दिन श्रीराधा को पंचामृत, लाल या पीले रंग के फूल, तुलसी दल, धूप, हल्दी, कुमकुम, अक्षत, मौसमी फल, केसर युक्त खीर, लड्डू, माखन-मिश्री, सुपारी, लौंग, इलायची, नीले या गुलाबी रंग के कपड़े, दही, अरबी की सब्जी, मेवे और लाल रंग की चुनरी अर्पित करना शुभ होता है।
राधा अष्टमी के व्रत का पारण अष्टमी तिथि के समाप्त होने के बाद या सूर्यास्त के बाद करना शुभ रहता है। इस बार 01 सितंबर 2025 की सुबह 12:57 मिनट पर अष्टमी तिथि समाप्त हो रही है, जबकि आज शाम में 06:44 मिनट पर सूर्यास्त होगा। बता दें कि राधा रानी को चढ़ाए हुए भोग को खाकर ही राधा अष्टमी का व्रत खोलना शुभ होता है। प्रसाद खाने के बाद आप सात्विक भोजन कर सकते हैं। हालांकि, व्रत का पारण करने से पहले राधा रानी की पूजा जरूर करें।
ये भी पढ़ें- इन 3 राशियों का बढ़ेगा बैंक-बैलेंस, राधा अष्टमी पर श्रीराधा के साथ चंद्र भी रहेंगे मेहरबान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News