MP Weather News: सितंबर महीना की शुरूआत हो चुकी है. लेकिन इस बार मानसून थमने का नाम नहीं ले रहा है. अगस्त महीने के अंत में पूरे भारत में कहर बरपाया है. वहीं आज भी कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा, मध्य प्रदेश के कई जिलों में पिछले दिन जमकर बारिश हुई है. आइए जानते हैं कि आज 1 सितंबर 2025 को मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहने वाला है.
इसी चक्रवातीय सर्कुलेशन के चलते मध्य प्रदेश के मानसून पूरी तरह से सक्रिय है. आज मध्य प्रदेश के लगभग 27 जिलों में मौसम विभाग ने तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के मुरैना, श्योपुरकलां में अति भारी बारिश की चेतवनी है. वहीं इसके अलावा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, उज्जैन, इंदौर, रतलाम, बालाघाट, भिंड, ग्वालियर, देवास समेत 27 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
इसके अलावा, भोपाल, विदिशा, नर्मदापुर, झाबुआ, धार, मंदसौर, नीमच, जबलपुर, छतरपुर, पन्ना समेत कई जिलों में हल्की हल्की बूंदाबांदी के आसार नजर आ रहे हैं.
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे के अंदर रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई है. वहीं भोपाल संभाग में कुछ जगहों पर बारिश हुई. इसके साथ-साथ मौसम भी शुष्क रहा है.
अगर बात करें प्रदेश के तापमान की तो सबसे ज्यादा निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में 36.6 °C दर्ज किया गया है. वहीं सबसे कम तापमान खंडवा जिले में 18°C दर्ज किया गया है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.