Madhuri Dixit की वो फिल्म, जिसका फर्स्ट हाफ दोबारा हुआ था शूट, फिल्म ने की थी छप्पर फाड़ कमाई – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Madhuri Dixit Superhit Film: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित लंबे समय से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। माधुरी ने हमेशा ही अपनी फिल्मों से फैंस और दर्शकों का दिल जीता है। पर्दे पर जब भी माधुरी आती हैं, तो सीटियां बजनी तय होती हैं। आज हम आपको माधुरी दीक्षित की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसका पहला हाफ शूट होने के बाद पूरी कहानी ही बदल दी गई थी। आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
दरअसल, हम माधुरी की जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बेटा’ है। माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर थे। दोनों की जोड़ी को पर्दे पर बेहद प्यार मिलता था और हमेशा इनके काम की तारीफ होती थी। माधुरी और अनिल की इस फिल्म में रिलीज से पहले ही कई बदलाव किए गए थे।
फिल्म की शूटिंग चल रही थी और इसका पहला हाफ शूट भी हो गया था, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर ने पूरे फर्स्ट हाफ को फिर से शूट किया था। फिल्म के डायरेक्टर इंद्र कुमार थे और उन्होंने फिल्म को सुपरहिट बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था और इसने टिकट खिड़की पर छप्पर फाड़ कमाई की थी।
डायरेक्टर ने बताया था कि उन्होंने फिल्म के पहले हाफ को फिर से शूट किया था और सिर्फ दो दिन में फिर से कहानी लिखी थी। फिल्म की दोबारा लिखी कहानी ने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया और दर्शकों के दिलों पर एक अलग ही छाप छोड़ी। फिल्म के गाने भी कमाल के थे और इसके ‘धक-धक करने लगा’ गाने ने तो हर किसी के होश उड़ा दिए थे। ये गाना आज भी उतना ही पॉपुलर है, जितना सालों पहले हुआ करता था।
यह भी पढ़ें- अमीर होने के बाद भी काम क्यों करते हैं Ram Kapoor? एक्टर बोले- एक बार पैसा…
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News