Dungarpur News: राज्य सरकार के कार्यकाल की पहली वर्षगाँठ के अवसर पर प्रभारी सचिव डॉ आरुषी मलिक ने महिला सम्मेलन में लिया भाग. लखपति दीदियो को बांटे प्रमाणपत्र. महिलाओं समूहों को सवा चार करोड़ से अधिक का रिवाल्विंग फंड व महिला निधि ऋण का किया वितरण.
Trending Photos
सम्मेलन में सागवाडा विधायक शंकर डेचा, कलेक्टर अंकित कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए. महिला सम्मेलन में वीसी के जरिये जुड़ते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रिवाल्विंग फंड की राशि, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत जिले की 3598 महिलाओं के खाते मे 1500 रुपए की अतिरिक्त धनराशि के साथ रसोई गैस सिलेंडर के लिए सब्सिडी और लाडो प्रोत्साहन योजना में जिले की 3144 लाभार्थियो के खातो में राशी डीबीटी के माध्यम से की. इधर जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में महिला समूहों को 4 करोड़ का ऋण भी वितरण किया गया साथ ही लखपति दीदियो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.