आज की ताजा खबर LIVE: गणेशोत्सव के अंतिम दिन मुंबई में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम, 21 हजार पुलिसकर्मी तैना – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं जिससे रक्षा विभाग का नाम आधिकारिक तौर पर ‘युद्ध विभाग’ कर दिया गया है. (स्रोत: द व्हाइट हाउस/यूट्यूब)
#WATCH | President Donald J. Trump signs an Executive Order officially restoring the name “Department of War” to the Department of Defense.
(Source: The White House/ YouTube) pic.twitter.com/yl732N5UUI
— ANI (@ANI) September 5, 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति के व्यापार और विनिर्माण मामलों के वरिष्ठ सलाहकार पीटर नवारो ने ट्वीट किया, भारत द्वारा लगाए गए उच्चतम टैरिफ से अमेरिकी नौकरियां खत्म हो रही हैं. भारत रूसी तेल केवल लाभ कमाने के लिए खरीदता है/राजस्व से रूसी युद्ध मशीन चलती है. यूक्रेनियन/रूसी मरते हैं. अमेरिकी करदाताओं को अधिक भुगतान करना पड़ता है. भारत सच/झूठ को बर्दाश्त नहीं कर सकता.
Senior Counsellor for Trade and Manufacturing to the US President Peter Navarro tweets, “India highest tariffs costs U.S. jobs. India buys Russian oil purely to profit/Revenues feed Russia war machine. Ukrainians/Russians die. U.S. taxpayers shell out more. India can’t handle pic.twitter.com/AqR52r4auf
— ANI (@ANI) September 5, 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, यूरोप ने आज एक और महान अमेरिकी कंपनी, गूगल पर 3.5 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया है, जिससे वह पैसा छीन लिया गया है जो अन्यथा अमेरिकी निवेश और रोज़गार के लिए जाता. यह उन कई अन्य जुर्मानों और करों के अलावा है जो गूगल और अन्य अमेरिकी टेक कंपनियों पर लगाए गए हैं. यह बहुत ही अनुचित है, और अमेरिकी करदाता इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे! जैसा कि मैंने पहले कहा है, मेरा प्रशासन इन भेदभावपूर्ण कार्रवाइयों को बर्दाश्त नहीं करेगा. उदाहरण के लिए, एप्पल को 17 अरब डॉलर का जुर्माना भरने के लिए मजबूर किया गया, जो मेरे विचार से, नहीं लगाया जाना चाहिए था – उन्हें अपना पैसा वापस मिलना चाहिए! हम शानदार और अभूतपूर्व अमेरिकी प्रतिभा के साथ ऐसा नहीं होने दे सकते और अगर ऐसा हुआ, तो मुझे इन करदाता अमेरिकी कंपनियों पर लगाए जा रहे अनुचित जुर्मानों को रद्द करने के लिए धारा 301 के तहत कार्यवाही शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद.
US President Donald Trump posts on Truth Social, “Europe today hit another great American company, Google, with a $3.5 Billion Dollar fine, effectively taking money that would otherwise go to American Investments and Jobs. This is on top of the many other Fines and Taxes that pic.twitter.com/vfM02FJT8m
— ANI (@ANI) September 5, 2025
गणेशोत्सव के अंतिम दिन यानी शनिवार अनंत चतुर्दशी पर मूर्तियों के विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई में 21,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे.
गणेशोत्सव के अंतिम दिन यानी शनिवार अनंत चतुर्दशी पर मूर्तियों के विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई में 21,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर कम होने के संकेत मिले, हालांकि कई इलाके अब भी जलमग्न हैं. वहीं सरकार ने बताया कि हालात पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है और दावा किया कि स्थिति जल्द ही सामान्य होगी. मौसम विभाग ने शनिवार को राजधानी दिल्ली में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है. भारतीय पुरुष अंडर-23 फुटबॉल टीम के सामने एएफसी अंडर-23 एशियाई कप क्वालीफायर के ग्रुप एच मुकाबले में शनिवार को दोहा में मेजबान कतर की मुश्किल चुनौती होगी. भारतीय टीम ने गुरुवार को बहरीन के खिलाफ 2-0 की जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया था. टीम का लक्ष्य पहली बार अंडर-23 एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने का है.
Published On – Sep 06,2025 12:00 AM IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News