पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को राजस्थान विधानसभा से पूर्व विधायक के तौर पर दूसरी बार पेंशन मंजूर कर दी गई है। उन्हें 1993 से 1998 तक किशनगढ़ से विधायक रहने की पेंशन मिल रही थी, लेकिन 2019 में राज्यपाल और बाद में उप राष्ट्रपति बनने के कारण नियमानुसार बंद की गई थी।
अब दूसरी बार पेंशन शुरू हुई है। धनखड़ की उम्र 75 साल है, ऐसे में उन्हें 20 प्रतिशत ज्यादा पेंशन मिलेगी। उन्हें 35 हजार प्रतिमाह का 20 फीसदी जोड़कर पेंशन मिलेगी। धनखड़ को हर महीने 42 हजार रुपए और सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
खान सर ने प्रधानमंत्री मोदी से शैक्षणिक सेवाओं पर जीएसटी हटाने की अपील की
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के युक्तिकरण के बाद, शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शैक्षणिक सेवाओं पर 18 प्रतिशत जीएसटी हटाने का आग्रह किया। खान सर ने कहा, “हम प्रधानमंत्री को यह भी बताना चाहते हैं कि संस्थानों में दी जाने वाली अच्छी शिक्षा पर भी 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया जाता है। मेरी राय में, शिक्षा पर कोई जीएसटी नहीं होना चाहिए।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.