स्टूडेंट की बस ब्रिज में फंसी,विधायक ने धक्का देकर निकाली: बारिश से नदी-नाले उफान पर, झाड़ोल में कई रास्ते ब… – Dainik Bhaskar

उदयपुर में आज सुबह से बारिश हो रही है। कैचमेंट एरिया में तेज बारिश होने से जलाशयों में पानी की आवक बढ़ गई है। इससे उदयपुर जिले के ओगणा-झाड़ोल सहित कई मार्ग बाधित हो गए है। उदयपुर और उदयपुर जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों से लेकर स्कूलों में विद्यार्थियों के
जल संसाधन विभाग उदयसागर बांध के गेट 1-1 फीट से बढ़ाकर 3-3 फीट खोलने की तैयारी कर रहा है। वहीं, इस दौरान उदयपुर में तेज बारिश के बीच एकलिंगपुरा में ब्रिज के नीचे से गुजरती बस पानी में फंस गई। इस बीच वहां से गुजर रहे उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा वहां पहुंचे।बाद में विधायक मीणा और ग्रामीणों ने वहां पर बस को धक्का देकर पानी से आगे निकाला और बस में सवार जो बच्चे थे उनको बाहर निकाला। छात्राओं ने बताया कि जब बस फंस गई थी तब कोई वहां पर नहीं था तो हम घबरा गए।
मौके से गुजर रहे परमीर सिंह दूलावत ने बताया- बस में करीब 30 से ज्यादा स्टूडेंट कॉलेज जा रहे थे। उदयपुर के हिरणमगरी से एकलिंगपुरा रोड पर एकलिंगपुरा ब्रिज में बस फंस गई थी। बता दें कि मौसम विभाग ने आज उदयपुर जिले में रेड अलर्ट जारी किया है।
तस्वीरों में देखे उदयपुर की बारिश…
उदयपुर में तेज बारिश की 5 बड़ी बातें…
​​इनपुट : दुष्यंत पूर्बिया, ओगणा, यशवंत सालवी, कुराबड़
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News