India vs China Hockey: चीन की करारी हार, एशिया कप फाइनल में पहुंचा भारत – Dynamite News Hindi

चीन से मुकाबले की शुरुआत में ही भारत ने दबदबा बना लिया। तीसरे मिनट में शैलेंद्र लाकड़ा ने गोल किया, वहीं छठे मिनट में दिलप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में 17वें मिनट में मनदीप सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया।
जीत का जश्न मनाते खिलाड़ी
New Delhi: हॉकी एशिया कप के सुपर-4 चरण में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को 7-0 से मात दी और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब उसका सामना फाइनल मैच में सात सितंबर (रविवार) को अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही कोरिया से होगा।
भारत ने हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। सुपर-4 के मैच में भारत ने चीन को 7-0 से हराया। खिताब जीतने वाली टीम अगले साल हॉकी वर्ल्ड कप का टिकट हासिल करेगी।
भारत ने शुरू से ही मैच दबदबा बनाया। 3:38वें मिनट में शिलानंद लकरा ने पहला गोल दागा। यह फील्ड गोल रहा। इसके बाद भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। दिलप्रीत सिंह ने 6:26वें मिनट में चूके पेनल्टी को गोल में तब्दील किया।
17:51वें मिनट में भारत फिर पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। मनदीप सिंह ने बिना गलती के भारत को 3-0 से बढ़त दिला थी। राजकुमार पाल ने (36:16वें मिनट) फील्ड गोलकर भारत की बढ़त 4-0 कर दी। 38वें मिनट में सुखजीत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और बढ़त 5-0 कर दी।
आखिरी क्वार्टर में अभिषेक ने 45वें और 49वें मिनट में फील्ड गोलकर बढ़त 7-0 कर दिया। अंत तक चीन एक भी गोल नहीं कर सका और भारत ने जीत के साथ फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत और कोरिया के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।
 

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News