Rajasthan Live News: जयपुर का दमघोटू उत्कर्ष इंस्टीट्यूट और पीजी सीज़ , जांच पूरी होने तक लटका रहेगा ताला – Zee News Hindi

Trending Photos
Rajasthan News: उत्कर्ष कोचिंग में छात्र-छात्राओं के बेहोश होने का मामला 
राज्य मानवाधिकार आयोग ने मामले में लिया प्रसंज्ञान. आयोग ने मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक पुलिस कमिश्नर जिला कलेक्टर नगर निगम आयुक्त को जारी किया नोटिस. कोचिंग सेंटर में छात्रों के स्वास्थ्य को सुरक्षित संरक्षित रखने के लिए जारी करें निर्देश. कोचिंग संस्थान प्रबंधन के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने. पीड़ित छात्रों को सम्यक निशुल्क चिकित्सा सुविधा एवं क्षतिपूर्ति प्रदान करना सुनिश्चित कारण. इस प्रकार से संबंधित सारी रिपोर्ट आयोग के समक्ष पेश करने के लिए निर्देश. आयोग में इस मामले की सुनवाई अब 15 जनवरी को होगी. आयोग ने कोचिंग में इस तरह गैस से छात्रों के मूर्छित होने को गंभीर विषय माना.
Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल आएंगे मरुधरा
दादिया में रिंग रोड के किनारे होगी प्रधानमंत्री मोदी की आम सभा
सभा स्थल पर बहुत बड़ा पंडाल मर आया गया है
पंडाल में 66 ब्लॉक बनाए गए है, एक ब्लॉक में 500 कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यस्था की गई है
करीब 3 लाख से ज्यादा लोगों को आमसभा में लाने की कोशिश है
प्रदेश के 52000 से ज्यादा बूथों से भाजपा कार्यकर्ता और योजनाओं के लाभार्थी पहुंचेंगे
बीजेपी ने ऐतिहासिक जनसभा होने का दावा किया है
Rajasthan Live News: उत्कर्ष इंस्टीट्यूट कोचिंग की बिल्डिंग को सीज करने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा, इस इंस्टीट्यूट के पास संचालित पीजी को भी सीज किया जाएगा. जांच पूरी होने तक दोनों बिल्डिंगों में सीज लगा रहेगा. यह कार्रवाई जांच के दौरान की जा रही है और इसका उद्देश्य नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.
Rajasthan Live News: 
उत्कर्ष कोचिंग इंस्टिट्यूट में बच्चों के दम घुटने का मामला।
3 स्टूडेंट को प्राथमिक इलाज के बाद SMS से किया डिस्चार्ज
वही 2 स्टूडेंट की भी हालत बताई जा रही स्थिर 
दोनों स्टूडेंट का चल रहा SMS में इलाज

Rajasthan Live News: 
उत्कर्ष कोचिंग इंस्टिट्यूट में बच्चों के दम घुटने का मामला।
3 स्टूडेंट को प्राथमिक इलाज के बाद SMS से किया डिस्चार्ज
वही 2 स्टूडेंट की भी हालत बताई जा रही स्थिर 
दोनों स्टूडेंट का चल रहा SMS में इलाज

Rajasthan Live News: 
उत्कर्ष कोचिंग संस्थान मामले से अपडेट ।
पुलिस अधिकारी पहुंचे धरना स्थल पर ।
छात्र नेताओं को समझाइसका प्रयास ।
पुलिस द्वारा छात्रों को धरने से उठाने का प्रयास
Rajasthan Live News: उत्कर्ष कोचिंग इंस्टीट्यूट में एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां बच्चों के दम घुटने की घटना हुई है. इस मामले में निगम ग्रेटर मानसरोवर जोन की टीम जांच करेगी. कोचिंग इंस्टीट्यूट में फायर और सीवरेज सिस्टम की भी जांच की जाएगी, क्योंकि सीवर लाइन की बदबू से दम घुटने की बात सामने आई थी. निगम की टीम जल्द ही कोचिंग इंस्टीट्यूट पहुंचेगी और जांच शुरू करेगी. कल भी निगम की टीम कोचिंग इंस्टीट्यूट पहुंची थी, लेकिन ताले लगे होने के कारण वापस लौट आई थी.
Rajasthan Live News:
Rajasthan Live News: उत्कर्ष कोचिंग संस्थान में छात्रों के बेहोश होने का मामला सामने आया है, जिसके बाद छात्रों ने कोचिंग संस्थान के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। रात भर से छात्र धरने पर बैठे हुए हैं और कोचिंग संस्थानों के संचालन की गाइड लाइन तय करवाने की मांग कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद छात्र धरने पर बैठे रहे और कई छात्र नेता, जिनमें विनोद जाखड़, निर्मल चौधरी और विकास विधूड़ी शामिल हैं, भी रात भर से धरने पर बैठे हुए हैं।
Rajasthan Live News: चूरू. क्षेत्र में कड़ाके सर्दी से जनजीवन प्रभावित, ठिठुरन भरी सर्दी के बीच पारा लगातार जमाव बिंदू पर, उतरी सर्द हवाओं का सीधा असर चूरू में, न्यूनतम तापमान 1.5°C डिग्री हुआ दर्ज, तेज ठंड से लोगो का जन जीवन हो रहा है प्रभावित, सुबह देर तक गर्म कपड़ों में दुबके रहते हैं लोग घरों में. करीब एक सप्ताह से लगातार जारी है क्षेत्र में सर्दी का शीतम.
Rajasthan Live News: रतनगढ़. तेज सर्दी से साधु की मौत, रतनगढ़ जिला अस्पताल में मिला अज्ञात का शव, शहर में भिक्षा मांग कर जीवन यापन करता था मृतक साधु, घटना का पता चलने पर मौके पर लगी लोगों की भीड़, सूचना पर जिला अस्पताल प्रशासन पहुंचा मौके पर, प्रथम दृष्टया सर्दी माना जा रहा है मौत का कारण, मौके पर पहुंची रतनगढ़ पुलिस ने ली घटना की जानकारी, शव रखवाया चिकित्सालय की मोर्चरी में.
Rajasthan Live News:  यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा का एक दिवसीय दौरा आज स्वतंत्रता सेनानी स्व.रड़मल सिंह की शोक सभा में होगें शामिल सीकर में जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से भी करेगें मुलाकात दोपहर डेढ़ बजे पहुंचेंगे निर्वाचन क्षेत्र श्रीमाधोपुर श्रीमाधोपुर,थोई तथा अजीतगढ़ में करेगें यूडीएच मंत्री आमजन से मुलाकात शाम आठ बजे होगें अजीतगढ़ से जयपुर के लिए रवाना
Rajasthan Live News: काशीराम जयपुर। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया जयपुर से रवाना। इंडिगो की फ्लाइट से हुए दिल्ली के लिए रवाना।
Rajasthan Live News:  जयपुर शिक्षा विभाग में चल रहा पदोन्नति का दौर 10515 वरिष्ठ अध्यापक व्याख्याता पद पर पदोन्नत अब सरकारी स्कूलों को मिलेंगे 10 हजार से अधिक व्याख्यता वहीं तृतीय श्रेणी शिक्षकों के पदोन्नति की भी मांग उठी तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति से खाली होंगे पद खाली पदों पर भर्ती की खुलेगी राह
Rajasthan Live News:  जयपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जयपुर दौरा कल मंगलवार को दादिया में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तमाम चीजों को लेकर आज की जाएगी फुल ड्रेस रिहर्सल SPG, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जाएगी फुल ड्रेस रिहर्सल DGP यूआर साहू सहित पुलिस मुख्यालय के कई आला अधिकारी जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ सहित तमाम अधिकारी रहेंगे मौजूद सुबह 8 बजे से ही सभा स्थल और आसपास के क्षेत्र में तैनात किए गए सुरक्षाकर्मी ऊंची इमारतों पर तैनात रहेंगे स्नाइपर्स
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News