Hapur News: हापुड़ के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने एक युवक के पेट से 29 चम्मच, 19 टूथब्रश और 2 पेन निकाले. मानसिक समस्या से जूझ रहे युवक की जान समय रहते हुए ऑपरेशन से बचा ली गई.
Trending Photos
Hapur/Abhishek Mathur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां देवनंदनी अस्पताल में डॉक्टरों ने एक मरीज के पेट से 29 स्टील की चम्मच, 19 टूथब्रश और दो नोकदार पेन निकाले. ऑपरेशन के दौरान जब डॉक्टरों की टीम ने यह सामान बाहर निकाला तो वे भी दंग रह गए.
बुलंदशहर का रहने वाला है युवक
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर निवासी 40 वर्षीय सचिन नाम का युवक नशे का आदी था. परिवार वालों ने उसकी इस लत से छुटकारा दिलाने के लिए उसे नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती कराया था. लेकिन वहां सचिन खुद को अकेला महसूस करने लगा. इसी दौरान गुस्से और मानसिक तनाव में उसने अपने शरीर को नुकसान पहुंचाने के लिए अजीबोगरीब चीजें निगलना शुरू कर दिया.
चम्मच, टूथब्रश और पेन निगल गया मरीज
बताया जाता है कि नशा मुक्ति केन्द्र में खाना खाने के दौरान सचिन स्टील की चम्मच निगल जाता था. टूथपेस्ट लगाने के समय वह टूथब्रश निगल लेता और मौके मिलते ही केन्द्र से पेन भी गटक जाता. धीरे-धीरे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और पेट में असहनीय दर्द शुरू हो गया.
अल्ट्रासाउंड में खुली सच्चाई
सचिन की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे हापुड़ के देवनंदनी अस्पताल में भर्ती कराया. यहां अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान डॉक्टरों को पेट में मेटलिक और संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दीं. इसके बाद डॉक्टर श्याम कुमार और उनकी टीम ने बिना देर किए युवक का ऑपरेशन किया. ऑपरेशन के दौरान जब पेट से 29 चम्मच, 19 टूथब्रश और दो पेन निकले तो पूरा स्टाफ हैरान रह गया.
डॉक्टरों ने बताया मानसिक समस्या
डॉक्टर श्याम कुमार के मुताबिक, यह एक तरह की मानसिक बीमारी है जिसमें मरीज बिना सोचे-समझे अजीब चीजें निगल लेता है. इसे साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर कहा जाता है. समय रहते ऑपरेशन करने से युवक की जान बच गई. फिलहाल सचिन की हालत खतरे से बाहर है और परिवार ने राहत की सांस ली है.
यह भी पढ़ें:थाने की कुर्सी पर बैठीं बेटियां, गाजियाबाद में छात्राओं ने संभाली कानून-व्यवस्था की कमान
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.