Biharsharif News: नालंदा के लोकप्रिय नेता थे स्व. राजीव रंजन – Hindustan

Biharsharif News: दूसरी पुण्यतिथि पर लोगों ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि एकंगरसराय कोल्ड स्टोरेज में कार्यक्रम का हुआ आयोजन फोटो : राजीव रंजन-एकंगरसराय कोल्ड स्टोरेज में शनिवार को अतिथि के साथ विधायक रुहेल रंजन। एकंगरसराय, निज संवाददाता।
पूर्व विधायक स्व. राजीव रंजन की दूसरी पुण्यतिथि पर स्थानीय कोल्ड स्टोरेज में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कइ्र गणमान्य लोगों के साथ हजारों लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। लोगों ने कहा कि वे सिर्फ इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के ही नहीं, पूरे नालंदा जिला के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक थे। उनके पुत्र वर्तमान विधायक रुहेल रंजन ने कहा कि पिता जी ने जीवनभर गरीबों व जरूरतमंदों की मददी की। उनके बताये रास्ते पर चलकर लोगों की सेवा करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। उनका आर्शीवाद हमेशा उनके साथ बना रहेगा। लोगों ने कहा कि स्व. रंजन ने हंसमुख, मिलनसार, गरीबों की मदद करने वाले नेता थे। पार्टी का हर छोटा-बड़ा कार्यकर्ता उनका सम्मान करता था। जदयू और भाजपा के बड़े पदों को सुशोभित किया। इसके बाद भी उनमें नाममात्र का भी अहंकार नहीं था। मौके पर पप्पू कुमार, राजीव प्रसाद, सर्वेश प्रसाद, सुभाष कुमार सिन्हा, धनंजय पासवान, कांतु पासवान, दिलीप कुमार टिंकू, बीगन प्रसाद, ईं. राजन, धर्मेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय)
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News