भास्कर न्यूज| महासमुंद
शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद की राष्ट्रीय सेवा योजना संयुक्त इकाई द्वारा रासेयो स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में करुणा दुबे प्राचार्य, डॉ रीता पांडेय कला संकाय प्रमुख, राजेश्वरी सोनी कार्यक्रम अधिकारी मंचस्थ रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के छायाचित्र की पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण कर किया गया।
राजेश्वरी सोनी ने राष्ट्रीय सेवा योजना क्या है और रासेयो स्थापना के महत्त्व को बारीकी से बताया और कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों को अपने प्रतिभा को पहचानने का मंच प्रदान करता है । प्राचार्य करुणा दुबे ने स्वयंसेवकों को रासेयो में होने वाले नियमित गतिविधि जैसे विभिन्न जागरूकता अभियान एवं समाज सेवा का कार्य में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निस्वार्थ भाव से निभाते है और लोगों में सकारात्मक सोच पैदा कर जागरूक करने का प्रयास करते है जो एक महत्वपूर्ण कार्य होता है, जिससे वह समाज सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकता है।
डॉ रीता पांडेय ने राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य अपने राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्वों का निर्वहन करना है। एक विकसित भारत के निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्वामी विवेकानंद की सोच को भी विकसित करना है। युवा वर्ग को श्रम के माध्यम से अपने राष्ट्र को विकसित करना है। संचालन वरिष्ठ स्वयंसेवक मनोज देवांगन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में स्थापना दिवस पर स्वयंसेवक मनोज देवांगन ने साहित्यिक प्रस्तुति दिया। साथ ही सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत रासेयो देशी खेल का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत वरिष्ठ स्वयंसेवक द्वारा रासेयो देशी खेल राम रावण, ऐसे कैसे, रुमाल झपट्टा, कितने भाई कितने खेल का आयोजन किया गया। इस मौके पर अजय कुमार राजा गरिमा परमार, लिलेश्वरी मिर्धा, भारती ध्रुव, सुष्मिता ध्रुव, उर्वशी विश्वकर्मा, लक्ष्मी भारती, विजय ब्रम्हे, गोरेलाल चतुर्वेदी, जनक साहू, कामता प्रसाद, मोहित ध्रुव, समीर सेवई,धनराज चतुवेदी,सहित अधिक संख्या में उपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.