वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में कटिहार का मखाना किया जाएगा प्रदर्शित – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | कोढ़ा
भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में कटिहार जिला कोढ़ा प्रखंड स्थित नेशनल मखाना उद्योग को अपना उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। यह आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में 25 से 28 सितंबर तक आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में लगभग 100 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। गौरतलब है कि कटिहार जिले से केवल नेशनल मखाना उद्योग को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत निशुल्क स्टॉल प्रदान किया गया है।नेशनल मखाना उद्योग के संस्थापक गुलफराज ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य का क्षण है कि विश्व में सर्वाधिक उत्पादन वाले जिले कटिहार के मखाना को हम अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने जा रहे हैं। इस अवसर से न केवल मखाना की ब्रांडिंग को मजबूती मिलेगी, बल्कि सीधे किसानों को भी इसका लाभ प्राप्त होगा। हमारा प्रयास है कि कटिहार के मखाना को वैश्विक स्तर पर पहचान मिले और इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक ब्रांड के रूप में स्थापित किया जा सके।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News