चांद से टकरा सकता है विनाशकारी एस्टेरॉयड, धरती की ओर मुड़ा तो सब कुछ खत्म? वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी – Zee News

Asteroid 2024 YR4: वैज्ञानिकों ने बताया है कि 2024 YR4 नाम का एक ऐस्टरॉइड साल 2032 में चांद से टकरा सकता है. यह एस्टेरॉयड करीब 60 मीटर बड़ा है. इससे पृथ्वी को सीधा खतरा नहीं है, लेकिन चांद पर टक्कर से अंतरिक्ष में भारी मलबा फैल सकता है.
Asteroid 2024 YR4 को पहले पृथ्वी के लिए संभावित खतरे के रूप में देखा गया है. हालांकि अब वैज्ञानिक मान रहे हैं कि यह 6 साल बाद चांद से टकरा सकता है. जिससे सैटेलाइट्स और International Space Station के लिए खतरा बन सकता है. अगर यह टकराता है तो चांद की सतह से बहुत सारा मलबा अंतरिक्ष में फैल जाएगा. इससे सैटेलाइट्स और अन्य स्पेस मिशन पर खतरा बढ़ जाएगा. साथ ही, पृथ्वी पर एक शानदार Meteor Shower भी दिखने के लिए भी मिल सकती है.
NASA की क्या है योजना
नासा के वैज्ञानिक ब्रेंट बार्बी की टीम Goddard Space Flight Center इस एस्टेरॉयड को लेकर कई चीजों पर काम कर रही है. किसी ऐस्टरॉइड को Deflect करने के लिए स्पेसक्राफ्ट टकराकर उसकी दिशा बदली जा सकती है. इसका एक उदाहरण NASA का DART मिशन है, जिसने Dimorphos ऐस्टरॉइड की कक्षा को ही बदल दिया था.
बता दें कि इस बार की स्थिति अलग है क्योंकि 2024 YR4 का सही आकार, वजन और बनावट की अभी पूरी जानकारी नहीं है. समय भी बहुत कम बचा है. अगर गलती से इसकी दिशा बदलते समय यह पृथ्वी की तरफ मुड़ जाता है तो यह पृथ्वी के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है.
वैज्ञानिकों का नया प्लान
वैज्ञानिक अब ऐस्टरॉयड को हटाने की बजाय उसे उड़ाने के बारे में ही सोच रहे हैं. इसके लिए दो 100-किलो टन न्यूक्लियर डिवाइस का इस्तेमाल किया जा सकता है. बता दें कि इस बम की ताकत हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए परमाणु बम से 5-8 गुना ज्यादा होगी.
यह भी पढ़ें: रिटायर होने के बाद लड़ाकू विमान का क्या होता है? म्यूजियम से लेकर कबाड़ तक ये हैं 6 अंतिम ठिकाने, नंबर 3 वाला बेहद खतरनाक
Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.
डिजिटल पत्रकार और साइंस के जानकार हैं, ट्रैवल सेगमेंट में काम करने का 6 महीने से ज्यादा एक्सपीरियंस है. विज्ञान और ट्रैवल की बारीक खबरों का अपडेट देते हैं. …और पढ़ें
By accepting cookies, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News