जवान बने रहने का राज! जवान बने रहने का राज! हेल्दी डाइट संग खाएं ये फल, देर से आएगा बुढ़ापा – AajTak

Feedback
सुंदर, चमकदार और टाइट स्किन हर महिला की ख्वाहिश होती है लेकिन वक्त के साथ स्किन पर झुर्रियां, फाइन लाइंस और उम्र के निशान नजर आना सामान्य है. हालांकि कई बार खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से कुछ महिलाओं के चेहरे पर समय से पहले भी बुढ़ापे के निशान दिखने लगते हैं. ऐसे में अगर आप अपनी स्किन को जल्दी आने वाले बुढ़ापे के लक्षणों से बचाना चाहती हैं और झुर्रियों को दूर रखना चाहती हैं तो आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव कर लेने चाहिए.
कैसे स्किन को रखें जवान
अपनी त्वचा को लंबे समय तक जवान रखने के लिए अपने खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करें. फल, रंग-बिरंगी सब्जियां, पानी, 8 घंटे की नींद, तनाव से मुक्ति और फिजिकल एक्टिविटी बेहद जरूरी है. इसके अलावा आपको विटामिन सी से भरपूर खट्टे फल जैसे कीवी, संतरा, नींबू, मौसमी और अमरूद का सेवन अपने रोज की डाइट में शुरू कर देना चाहिए. 
क्यों खट्टे फलों का सेवन है जरूरी
विटामिन सी से भरपूर खट्टे फल कोलेजन को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं जिससे त्वचा की इलास्टिसिटी सुधारती है और त्वचा को जल्दी आने वाले बुढ़ापे से बचाने में मदद मिलती है.
खट्टे फलों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो आपकी स्किन को एजिंग तेज करने वाले फ्री रैडिकल्स (मुक्त कण) से बचाते हैं और समय से पहले बुढ़ापा रोकने में मदद करते हैं. 
खट्टे फल त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करते हैं जिससे वो कोमल और जवान नजर आती है. इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को रिपेयर करने और झुर्रियों को कम करने में भी मदद करते हैं. 
बैलेंस और कंल्पीट डाइट बेहद जरूरी

हालांकि शरीर के साथ स्किन को स्वस्थ रखने के लिए कंप्लीट डाइट की जरूरत होती है जिसमें आपको सब्जियां, साबुत अनाज, डेयरी प्रॉडक्ट्स के साथ केवल खट्टे फल ही नहीं बल्कि सभी प्रकार के फल जैसे सेब, पपीता, अनार, ब्लूबेरी, अंगूर और एवोकाडो को भी शामिल करना चाहिए. सभी पोषक तत्वों से भरपूर डाइट आपको लंबे समय तक जवान और सुंदर रखने में मदद कर सकती है. 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News