Feedback
बिहार में रोहतास गायघाट पहाड़ी से एक मानव का नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस मौके पर पहुंची तथा नर कंकाल को बटोर कर सासाराम के सदर अस्पताल पहुंची है. मृतक की हत्या कर शव को इस कदर फेंके जाने की आशंका है.
धौड़ाढ थाना क्षेत्र के गायघाट पहाड़ी से एक मानव का नर कंकाल बरामद हुआ है. पहाड़ पर मवेशी चराने गए कुछ चरवाहों ने पुलिस को सूचना दिया कि पहाड़ के ऊपर जंगल के पास किसी मानव का कंकाल पड़ा हुआ है. इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा नर कंकाल को बटोर कर सासाराम के सदर अस्पताल ले गई.
चूंकी नर कंकाल का पोस्टमार्टम सासाराम में संभव नहीं है तो उसे पटना भेजा जा रहा है. साथ ही तमाम तरह की जांच की जाएगी. अब सवाल उठता है कि आखिर यह किसका नर कंकाल है? यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. फिलहाल धौड़ाढ थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू