Pharma Stocks: दवा कंपनियों के शेयरों में आज बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। फार्मा स्टॉक्स ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इंट्रा-डे ट्रेड में 8% तक की छलांग लगाई। यह तेजी उस खबर के बाद आई जब अमेरिका की दिग्गज कंपनी Pfizer ने अमेरिकी सरकार के साथ एक अहम समझौता किया, जिसके तहत चुनिंदा दवाओं की कीमतें घटाई जाएंगी और बदले में टैरिफ राहत मिलेगी।
खबर सामने आने के बाद Pfizer का शेयर 8% उछलकर ₹5,442 पर पहुंच गया। इसके साथ ही लुपिन, एरिस लाइफसाइंसेज, सन फार्मा, लॉरस लैब्स, पिरामल फार्मा, बायोकॉन, ग्रेन्यूल्स इंडिया और सुवेन लाइफसाइंसेज़ में भी 2-4% तक की बढ़त देखी गई। सुबह 9:26 बजे तक निफ्टी फार्मा और बीएसई हेल्थकेयर इंडेक्स 1% ऊपर थे, जबकि निफ्टी 50 और सेंसेक्स केवल 0.12% की बढ़त दर्ज कर सके।
डील से बाजार में क्यों आई तेजी
समझौते के मुताबिक, Pfizer कुछ दवाओं को औसतन 50% छूट पर उपलब्ध कराएगी, जिसे अमेरिकी सरकार 2026 से अपने नए प्लेटफॉर्म ‘TrumpRx’ के जरिए लॉन्च करेगी। इसके बदले Pfizer को संभावित टैरिफ से तीन साल की राहत मिलेगी। ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज का मानना है कि यह कदम अन्य ब्रांडेड कंपनियों के लिए भी रास्ता खोल सकता है और इससे US आधारित कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग (CDMO) कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा।
अमेरिका ने अक्टूबर 2025 से आयातित ब्रांडेड और पेटेंटेड दवाओं पर 100% टैरिफ लगा दिया है। हालांकि, अनब्रांडेड जेनेरिक दवाएं – जो भारत के निर्यात का बड़ा हिस्सा हैं – इसके दायरे से बाहर हैं। चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीजके अनुसार, अजंता फार्मा, अल्केम लैबोरेटरीज और मार्कसंस जैसी जेनेरिक कंपनियां काफी हद तक सुरक्षित हैं। लेकिन सन फार्मा, डॉ रेड्डीज और सिप्ला जैसी कंपनियों पर मध्यम दबाव रह सकता है। वहीं, सेनोरेस जैसी कंपनियां, जिनकी पूरी आय US के लोकल प्लांट से होती है, पूरी तरह छूट का फायदा ले रही हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play