IND vs WI 1st Test LIVE Score Streaming: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट का सीधा प्रसारण, कहां और कैसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग – Jansatta

INDIA vs WEST INDIES 1st Test Live Score Streaming (भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन के बाद शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टेस्ट टीम वेस्टइंडीज से दो मैच की सीरीज खेलेगी। पहला टेस्ट 2 अक्टूबर से अहमदाबाद और दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से दिल्ली में शुरू होगा।
दोनों टीमों के बीच खेले गए 100 टेस्ट में से भारत ने 23 और वेस्टइंडीज ने 30 मैच जीते हैं, जबकि 47 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ के बाद भारत अपनी शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेगा। एशिया कप जीत के बाद टीम इंडिया हरी-भरी पिच पर कमजोर कैरेबियाई टीम के खिलाफ जीत की प्रबल दावेदार है।
यह मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंकों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। भारत अभी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। इंग्लैंड में सीरीज ड्रॉ कराने के बाद भारत अंक तालिका में इंग्लिश टीम से आगे था।
भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), एन जगदीसन, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी।
वेस्टइंडीज टीम: जॉन कैंपबेल, टेगेनरीन चंद्रपॉल, एलिक अथानाजे, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेज (कप्तान), शाई होप (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, खैरी पियरे, जोहान लेने, एंडरसन फिलिप, जेडन सील्स, जोमेल वारिकन, जेडिया ब्लेड्स, केवलॉन एंडरसन, टेविन इमलाच।
No Live Match
एशिया कप जीतने के बावजूद भारतीय टीम को ट्रॉफी देने में देरी पर विवाद जारी है। एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी, जो पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं, ने भारतीय टीम को दुबई में ट्रॉफी लेने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने पहले कहा था कि एक समारोह आयोजित किया जाए, जिसमें वह ट्रॉफी सौंपेंगे। नकवी ने माफी मांगने की खबरों का खंडन किया और कहा कि वे ट्रॉफी देने के लिए तैयार हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News