गांधी जयंती पर हैदराबाद में अनोखा फैसला, बूचड़खानों और मांस की दुकानें रहेंगी बंद, एक दिन पहले खरीदारी को जुटे लोग – News24 Hindi

—विज्ञापन—
तेलंगाना के हैदराबाद में गांधी जयंती पर प्रशासन ने एक अनोखा फैसला लिया है। हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती से पहले बूचड़खानों और मांस की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है। इससे वहां 1 अक्टूबर को खरीदारों की काफी भीड़ जमा रही। लोगों को कहना है कि नवरात्र की वजह से अभी तक नॉनवेज नहीं खाया था। अब नवरात्र के तुरंत बाद नॉनवेज की दुकानें बंद हो रही हैं। ऐसे में लोग पहले से ही नॉनवेज खरीदने पहुंचे हैं।
बुधवार को तेलंगाना में खरीदारों में काफी उत्साह देखा गया। दुकानों पर लोगों की लंबी लाइनें दिखाई पड़ी। एक खरीदार नागेश ने बताया कि गांधी जयंती और दशहरा के कारण कल दुकानें बंद रहेंगी, इसलिए मैं पहले से कुछ खरीदने के लिए आज यहां आया हूं। इस वजह से यहां बहुत भीड़ है।
#WATCH | Hyderabad, Telangana: The Greater Hyderabad Municipal Corporation (GHMC) orders closure of slaughterhouses and meat shops ahead of the Dussehra festival and Gandhi Jayanti on October 2. pic.twitter.com/0CkoF0Mt9A
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि जीएचएमसी अधिनियम, 1955 की धारा 533 (बी) के तहत जीएचएमसी स्थायी समिति के 24 सितंबर, 2025 के संकल्प संख्या 172 के अनुसरण में जारी किया गया है। नगर निगम ने सभी संबंधित अधिकारियों से आदेश का कड़ाई से पालन करने का आदेश दिया।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि पर मध्य-प्रदेश में बड़ा फैसला, भोपाल में 2 अक्टूबर तक इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध
#WATCH | Hyderabad, Telangana: Meat buyer, Nagesh, says, "Shops will be closed tomorrow ahead of Gandhi Jayanti and Dussehra, so I came here today to buy some in advance… It's also very crowded because of that…" https://t.co/piEQGIrCNM pic.twitter.com/dY0cViPsvX
यह भी पढ़ें: Video: मांसाहार‑शाकाहार पर JNU में फिर हुआ विवाद, ‘वेज ओनली’ के लगे पोस्टर
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News