मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार – Live Hindustan

बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में एक मंदबुद्धि नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार को राहत मिली। क्षेत्र में कानून व्यवस्था इकबाल होने को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। पुलिस के अनुसार थाना पचपेड़वा क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग मंदबुद्धि ननद के साथ राधेश्याम यादव उर्फ राजू ने दुष्कर्म किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। तहरीर के आधार पर थाना पचपेड़वा में अभियुक्त राधेश्याम यादव उर्फ राजू पुत्र राम समुझ निवासी वीरपुर सेमरा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। भागते समय आरोपी गिर गया और उसे पैर में चोट लग गई। पुलिस ने आरोपी का इलाज सीएचसी पचपेड़वा इलाज कराया गया। पूछताछ के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मामले की सुनवाई करते हुए गुरुवार को न्यायाधीश ने आरोपी को जेल भेज दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News