12 सालों से ना बैठा, ना लेटा ये साधु! साधना देख लोग हैरान; क्या है दूलाल गिरि जी महाराज की कहानी? – Live Hindustan

आज से हजारों साल पहले साधुओं की तपस्या की कहानियां आपने भी सुनी होंगी। यह भी सुना होगा कि किस तरह ये साधु बरसों तक तपस्या कर भगवान को खुश करते थे और अंत में उन्हें भगवान के दर्शन भी मिलते थे। लेकिन क्या हो अगर आपको पता चले कि इस युग में भी ऐसा एक शख्स है जो भगवान को खुश करने के लिए सालों से तपस्या कर रहा है। लोगों की मानें तो यह शख्स पिछले 12 सालों से ना तो कभी बैठा है, ना ही लेटा है और लगातार खड़े होकर तपस्या कर रहा है। यह कहानी है ‘दूलाल गिरि जी महाराज’ नाम के एक साधु की।

दरअसल बीते कुछ दिनों से इस साधु की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खूब वायरल हो रही हैं। वीडियो में उनकी लंबी जटाएं और साधु वाली वेशभूषा देखी जा सकती है। जहां कुछ लोग उनकी इस साधना को देखकर हैरान और अचंभित हैं, वहीं कुछ लोग उनके शरीर और पैरों की हालत देखकर गहरी चिंता भी जता रहे हैं।

ताजा टीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दूलाल गिरि जी महाराज ने कम उम्र में ही यूनिवर्सिटी छोड़ दी थी और अपना पूरा जीवन भगवान शिव की आराधना में समर्पित कर दिया। एक रिपोर्ट के मुताबिक तब से लगातार साधना कर रहे हैं। कुछ दावों में कहा जा रहा है कि वे कम से कम पिछले 5 सालों से खड़े हैं, वहीं कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि पिछले 12 साल से नहीं बैठे। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इन दावों की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल तस्वीरों में उनके पैरों की स्थिति भयावह लग रही है। संभवतः लगातार खड़े रहने की वजह से पैरों में सूजन है और वे काले भी पड़ गए हैं। क्लिप्स में देखा सकता है कि वे अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को लकड़ी के एक तख्ते के सहारे टिकाकर आराम देते हैं। यह लकड़ी का तख्त छत से लोहे की जंजीरों के जरिए लटका हुआ है। लोगों का कहना है कि वे इसी तरह आराम करते हैं। कुछ लोग उनके पैरों पर मरहम लगाते भी दिख रहे हैं।

इस वीडियो को देख लोग अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। एक यूजर ने लिखा, “उन्हें तुरंत मेडिकल सपोर्ट की जरूरत है। उनके दिमाग और पैरों का इलाज करवाओ।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “मुझे उनके लिए बुरा लग रहा है. तपस्या अच्छी चीन है, लेकिन शिव उनके पास नहीं आने वाले। उन्हें बस यह एहसास करना है कि शिव तो उनके भीतर ही मौजूद हैं।” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “एक दिन उनकी तबीयत और बिगड़ जाएगी और उनका दिमाग खराब होने लगेगा। तब लोग मान लेंगे कि उन्हें सच में भगवान के दर्शन दिए हैं।” हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि आस्था का ये रूप भी है। एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये भक्ति है। हर कोई ऐसा भी कर पाता। कुछ लोगों के लिए ये पागल हैं, पर जब आप अपने दर्द पर काबू करना सीख जाते हैं तो आप कभी नहीं मरते हैं।”

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News