भारत से संबंध मजबूत करने अगले हफ्ते आएंगे अफगानिस्तान के विदेश मंत्री, अहम मसलों पर करेंगे बातचीत – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
भारत और अफगानिस्तान के बीच संबंधों को मजबूती देने के लिए तालिबान सरकार में विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी नौ और 10 अक्टूबर को भारत के दौरे पर रहेंगे। पाकिस्तान आरोप लगाता रहा है कि अफगानिस्तान तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को सुरक्षा दे रहा है और हाल में पाकिस्तान की तरफ से सीमा पार से हवाई हमले भी हुए हैं जिसका तालिबान नेतृत्व ने कड़ा विरोध किया है।

 आईएएनएस, नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच संबंधों को मजबूती देने के लिए तालिबान सरकार में विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी नौ और 10 अक्टूबर को भारत के दौरे पर रहेंगे।

वह अगस्त में ही भारत आनेवाले थे, लेकिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तरफ से यात्रा प्रतिबंध छूट न मिल पाने की वजह से उनका दौरा रद हो गया था। सूत्रों ने अब उनके आने की पुष्टि कर दी है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच डुरंड लाइन को लेकर तनाव काफी बढ़ गया है।

पाकिस्तान आरोप लगाता रहा है कि अफगानिस्तान तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को सुरक्षा दे रहा है और हाल में पाकिस्तान की तरफ से सीमा पार से हवाई हमले भी हुए हैं, जिसका तालिबान नेतृत्व ने कड़ा विरोध किया है।

इस दौरान भारत ने अफगानिस्तान से नजदीकी बढ़ाई है। अफगानिस्तान से कई महत्वपूर्ण अधिकारियों ने भारत का दौरा किया है, जिसमें दवा एवं खाद्य उप मंत्री हमदुल्ला जाहिद भी शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक वह लगभग महीनेभर भारत में रहे। भारत ने आधिकारिक तौर पर तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है, लेकिन काबुल में दूतावास खोलने और कई तरह की मानवीय सहायता देकर भारत ने तालिबान शासन से नियमित संपर्क बनाए रखा है।

साथ ही भारत ने अफगानिस्तान राजनयिकों के लिए मुंबई और हैदराबाद में कई महावाणिज्य दूतावास भी खोले हैं। दिल्ली में अफगानिस्तान दूतावास का चार्ज डीअफेयर्स मुहम्मद इब्राहिम खिल के पास ही है, जो अशरफ गनी सरकार के दौर से यहां तैनात हैं।

भारत ने तालिबान से पहली बार की बातचीत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सैन्य तनाव जारी
India-Afghanistan: 'अफगानिस्तान में अस्थिरता पूरे क्षेत्र के लिए खतरा', विक्रम मिस्त्री ने किर्गिस्तान में एक सम्मेलन को किया संबोधित
Afghan Embassy In India: इन तीन कारणों की वजह से अफगानिस्तान ने बंद किया भारत में दूतावास
Militancy In Kashmir : काबुल जेल से कश्मीर में ISJK का सूत्रधार आतंकवादी अहंगर गायब, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News