Feedback
कुंभ – सबसे बनाकर चलेंगे. कार्यक्षेत्र में मान सम्मान प्राप्त होगा. साहस पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे. संबंधों में मजबूती आएगी. अपनों में भेंट होगी. जीवन स्तर संवरेगा. रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी. आवश्यक कार्यों में गति आएगी. लंबित कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. पारिवारिक मामले पक्ष में बनेंगे. रचनात्मकता और भव्यता बनाए रहेंगे. सभी प्रसन्न और प्रभावित रहेंगे. कार्यशैली आकर्षक रहेगी. खुशियां साझा करेंगे. संपर्क का लाभ उठाएंगे. भेंटवार्ता पर जोर देंंगे.
नौकरी व्यवसाय- नवीन प्रयासों में रुचि बढ़ाएंगे. लोगों से मेलजोल में बेहतर बने रहेंगे. आवश्यक लक्ष्यों को साधेंगे. साझा कार्य बनेंगे. साहस और पराक्रम से जगह बनाए रहेंगे. करियर कारोबार में लाभ एवं प्रभाव बढ़ेगा.
धन संपत्ति- उच्च स्तर के लक्ष्य बनाए रखेंगे. आयोजनों से जुड़ेंगे. सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी. लोकप्रियता बढ़ेगी. योजनाएं गति पाएंगी. स्वजनों से भेंट होगी. सबका सहयोग समर्थन बनाए रखेंगे. सृजनात्मक प्रयास संवारेंगे.
प्रेम मैत्री- स्वजन प्रभावित होंगे. संबंध प्रभावशाली बने रहेंगे. भेंटवार्ता में आगे रहेंगे. व्यक्तिगत जीवन अच्छा रहेगा. स्नेह का प्रदर्शन करेंगे. रिश्तों में सुधार आएगा. प्रिय की सुनेंगे. करीबी सहयोगी होंगे. सभी से तालमेल बढ़ेगा. प्रेम पक्ष बेहतर बना रहेगा. सबका साथ सहयोग पाएंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- व्यवस्थित कार्यशैली रखेंगे. जीवनशैली संवार पर रहेगी. अवरोध दूर होंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा. खानपान पर ध्यान देंगे. स्मरणशक्ति में सुधार होगा.
शुभ अंक : 3 4 5 और 8
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
आज का उपाय : परमवीर हनुमानजी के दर्शन करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुएं दान करें. ओम् शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. सहजता बढ़ाएं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू