—विज्ञापन—
India vs West Indies 1st Test Day 3 Live Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद में टेस्ट मैच का आयोजन हो रहा है. उनके बीच दो मैचों की सीरीज का आयोजन हो रहा है और पहले मुकाबले में भारत का दबदबा देखने को मिल रहा है. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 162 रन पर ऑलआउट कर दिया. इसके बाद भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतकीय पारी खेली. दूसरे दिन के समापन के साथ टीम इंडिया का स्कोर 448/5 रहा. तीसरे दिन की शुरुआत के साथ भारत के पास 286 रन की बढ़त है. अब तीसरे दिन भारतीय टीम बल्लेबाजी का दमखम दिखाते हुए अच्छी लीड हासिल करने की कोशिश करेगी.
टीम इंडिया ने चौंकाने वाला फैसला किया और तीसरे दिन बल्लेबाजी नहीं करते हुए पारी घोषित कर दी. टीम इंडिया के पास 286 रन की बढ़त है और वेस्टइंडीज के बल्लेबाज अब पिच पर उतर रहे हैं.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन की शुरुआत सुबह 9:30 को होगी. कुछ मिनट में फैंस लाइव एक्शन का मजा ले पाएंगे.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट के लाइव अपडेट्स में आपका स्वागत है. भारतीय टीम के पास बढ़त है और वेस्टइंडीज इस समय बैकफुट पर है.
टीम इंडिया का स्कोर: 448/5 (128)
रवींद्र जडेजा (104 रन) और वॉशिंगटन सुंदर (9 रन)
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in