IND vs WI 1st Test Day 3 LIVE Score| भारत बनाम वेस्टइंडीज, मैच लाइव स्कोर: रविंद्र जडेजा ने झटका दूसरा विकेट, वेस्टइंडीज का लाइव स्कोर 34/3 – Jansatta

IND vs WI 1st Test Day 3 Live Cricket Score, India vs West Indies 1st Test Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे अहमदाबाद टेस्ट का आज तीसरा दिन है। पहले दो दिन के खेल के बाद भारतीय टीम ने इस मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 162 रन पर सिमट गई थी। जवाब में भारतीय टीम ने दूसरे दिन के अंत तक 5 विकेट के नुकसान पर 448 रन बना लिए थे। अब तीसरे दिन से पहले ही भारत ने अपनी पारी घोषित कर दी।
IND vs WI 1st Test LIVE Streaming: Watch
भारत के लिए केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रविंद्र जडेजा ने शतकीय पारियां खेलीं। रविंद्र जडेजा दूसरे दिन खेल खत्म होने तक 104 रन बनाकर नाबाद थे। वहीं वाशिंगटन सुंदर भी 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत की कुल बढ़त 286 रन की हो गई थी। अब तीसरे दिन भारत की नजर होगी इस मैच को पारी से जीतने पर। भारतीय गेंदबाज तीसरे दिन की शुरुआत करेंगे।

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
तेगनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक अथानाजे, ब्रेंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियर, जोहान लेन, जायडन सील्स।
रविंद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज को मुश्किल में डाल दिया है। भारतीय टीम को जडेजा ने तीसरी सफलता दिलाई। इस पारी में यह उनका दूसरा विकेट था। उन्होंने ब्रेंडन किंग को स्लिप के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन भेजा। वेस्टइंडीज का स्कोर 34/3
रविंद्र जडेजा ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। पहली पारी में उन्हें विकेट नहीं मिला था लेकिन दूसरी पारी के 11वें ओवर में ही उन्होंने सफलता हासिल कर ली। जडेजा ने जॉन कैम्पबेल को 14 रन पर वापस पवेलियन भेजा और शॉर्ट लेग पर खड़े साई सुदर्शन ने उनका कैच पकड़ा। वेस्टइंडीज का स्कोर 24/2
आखिरकार मोहम्मद सिराज ने पारी के 8वें ओवर में भारत को पहली सफलता दिला दी है। तेजनारायण चंद्रपॉल को उन्होंने 8 रन पर वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया। नितीश कुमार रेड्डी ने शानदार कैच पकड़ा और वेस्टइंडीज का स्कोर 12/1
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज पहले 6 ओवर में वेस्टइंडीज का विकेट नहीं निकाल पाए। सातवें ओवर में बुमराह की जगह रविंद्र जडेजा गेंदबाजी करने आ गए हैं। वेस्टइंडीज का स्कोर 12/0
वेस्टइंडीज की टीम ने दूसरी पारी में धीमी शुरुआत की है लेकिन शुरुआती 5 ओवर में टीम अपने विकेट बचाने में कामयाब रही है। 5 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने 7 रन बनाए। ओपनर कैम्पबेल और चंद्रपॉल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की तरफ से बुमराह और सिराज लगातार अपनी आग उगलती गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं।
भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल शुरू होने पहले ही पारी घोषित करते हुए 286 रन की कुल बढ़त हासिल की। वेस्टइंडीज की टीम ने दिन की शुरुआत करते हुए अपनी दूसरी पारी शुरू कर दी है। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की शुरुआत की। वेस्टइंडीज का स्कोर 1/0
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले ही पारी घोषित करने का फैसला किया है। यानी भारतीय टीम की कुल बढ़त अब 286 रन की ही रहेगी। भारत के लिए रविंद्र जडेजा 104 रन बनाकर नाबाद रहे। अब तीसरे दिन भारतीय गेंदबाज खेल का आगाज करेंगे और वेस्टइंडीज को पारी की हार टालने के लिए पहले 286 रन बनाने होंगे।
अहमदाबाद में जारी टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश ने थोड़ी देर के लिए खेल जरूर रोका था। मगर दूसरे दिन आसमान एकदम साफ था। अब तीसरे दिन के मौसम की बात करें तो शनिवार को भी अहमदाबाद में बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। यानी बिना किसी रुकावट के पूरा खेल देखने को मिल सकता है।
तीसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। जिसमें पहला सत्र 11.30 बजे तक चलेगा और फिर लंच के बाद 12.10 पर खेल शुरू होगा। दूसरा सत्र 12.10 से दोपहर 2.10 तक चलेगा। फिर चायकाल के बाद तीसरा सत्र 2.30 से शुरू होगा।
भारतीय गेंदबाजों ने जिस तरह पहली पारी में वेस्टइंडीज को समेटा था उस लिहाज से देखा जाए तो भारत की मौजूदा 286 रन की बढ़त ही जीत के लिए काफी नजर आ रही है। वेस्टइंडीज की टीम ने 23 साल से भारत को टेस्ट मैच में नहीं हराया है। वहीं चौथी पारी में तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनर्स को खेलना भी मेहमान टीम के लिए चुनौती होगी। ऐसे में इसके बहुत आसार हैं कि यह मैच तीसरे दिन ही खत्म हो सकता है।
भारतीय टीम ने पहली पारी में वेस्टइंडीज के 162 रनों के जवाब में अभी तक 448 रन 5 विकेट खोकर बना लिए हैं। भारत की कुल बढ़त 286 रनों की हो चुकी है। अब देखना होगा कि भारत कितने रन तीसरे दिन और बना पाता है। रविंद्र जडेजा 104 रन बनाकर क्रीज पर अभी भी मौजूद हैं।
नमस्कार आपका स्वागत है जनसत्ता के लाइव ब्लॉग में। इस ब्लॉग में आपको भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के तीसरे दिन का लाइव स्कोर समेत सभी ताजा अपडेट्स जानने को मिलेंगे। वहीं इस मैच से जुड़ी व खेल जगत की अन्य छोटी बड़ी खबरों के लिए भी आप हमारे साथ जुड़े रहे सकते हैं। समय-समय पर खेल की दुनिया की हर जानकारी भी इस ब्लॉग के जरिए हम आप तक पहुंचाते रहेंगे।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News