Entertainment News Updates: ‘बिग बॉस 19’ का ये वीकेंड का वार बेहद मजेदार होने वाला है। एक बार फिर सलमान खान घर के कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी को बताते हुए नजर आएंगे कि वह इस घर में नजर नहीं आ रहे हैं। कहीं भी अपनी बात नहीं रख रहे। इसके बाद सलमान की बात सुन मृदुल रोने लग जाएंगे। वहीं, होस्ट इस बात कुनिका की भी क्लास लगाते हुए नजर आएंगे। दरअसल, इस हफ्ते शो में काफी कुछ हुआ, जिसके गुस्सा सलमान इस वीकेंड का वार पर जाहिर करेंगे।
इसके अलावा सिनेमाघरों में ‘दशहरा’ वाले दिन दो फिल्में एक साथ रिलीज हुई। इसमें एक ऋषभ शेट्टी स्टारर ‘कांतारा चैप्टर 1’ थी और दूसरी वरुण धवन-जान्हवी कपूर स्टारर ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ थी। चलिए जानते हैं कि दो दिन में इस फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है। ‘बिग बॉस 19’ और मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें।
अरबाज खान की दूसरी वाइफ शूरा खान जल्द मां बनने वाली हैं और वह अस्पताल में भर्ती हो गई हैं।
अंशुला कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी और रोहन ठक्कर के गोर धाना की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें कपूर खानदान के कई लोग एक साथ नजर आए हैं। इस पूरे लेख को यहां पढ़ें।
टीवी का फेमस शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ आज शनिवार से शुरू होने जा रहा है। इसका प्रीमियर आज रात 9:30 बजे से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी LIV पर होगा। वहीं, इस बार जज के पैनल में नवजोत सिंह सिद्धू, मलाइका अरोड़ा और शान नजर आने वाले हैं।
‘बिग बॉस 19’ वीकेंड का वार का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान मृदुल से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैं तो आपको कमरे में भेजने वाला था, क्योंकि आप घर में तो दिखाई दे ही नहीं रहे। इसके बाद मृदुल रोने लग जाते हैं और कहते हैं कि उन्होंने कभी लड़ाई नहीं की है। इसके बाद सलमान कहते हैं कि किसने कहा यहां लड़ाई करने पर ही नजर आओगे।