Yamunanagar News: वन विभाग के रेंज ऑफिसर बलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक मिनी ट्रक में खैर की लकड़ी भरकर ले जाई जा रही थी. इस गाड़ी में तीन-चार व्यक्ति भी थे. उन्होंने बताया कि यह लकड़ी कितनी थी और कितनी वैल्यू की थी, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.
Trending Photos
Yamunanagar News: यमुनानगर में वन विभाग की लगातार सतर्कता के बावजूद तस्कर खैर की तस्करी के लिए पेड़ों की कटाई कर रहे हैं. इस बार ऐसे पेड़ भी काट दिए गए, जिनमें चिड़िया समेत अन्य पक्षियों के घोसले थे. पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू करके मिनी ट्रक कब्जे में लिया है, जिसमें लाखों रुपये की खैर बरामद की गई है.
वन विभाग के रेंज ऑफिसर बलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक मिनी ट्रक में खैर की लकड़ी भरकर ले जाई जा रही थी. इस गाड़ी में तीन-चार व्यक्ति भी थे. उन्होंने बताया कि यह लकड़ी कितनी थी और कितनी वैल्यू की थी, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.
पेड़ काटे जाने के बाद, उसमें कई में चिड़िया और अन्य पक्षियों के घोसले हैं, ऐसे में इन पक्षियों का आशियाना छिन गया. वन विभाग के अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि क्योंकि इन पेड़ों पर कई पक्षियों के घोसले थे. इसलिए इनके खिलाफ वाइल्डलाइफ एक्ट की धारा भी लगाई गई है. इसके अलावा वन विभाग की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं, जिसमें 6 महीने से लेकर 2 साल तक की सजा और जुर्माना का प्रावधान है.
उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे तस्करों के खिलाफ वन विभाग को सूचना दें और अधिक से अधिक पेड़ लगाए. पेड़ काटने से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता है जिसके चलते समय पर वर्षा नहीं होती होती है तो अधिक होती है.
खैर के पेड़ का उपयोग
खैर के पेड़ का उपयोग मुख्य रूप से ‘कत्था’ बनाने में होता है, जो पान में इस्तेमाल होता है, और इसके औषधीय गुणों से दस्त और दांत के रोगों का इलाज किया जाता है. इसकी मजबूत लकड़ी का प्रयोग फर्नीचर, निर्माण कार्य और ईंधन के लिए होता है. यह प्राकृतिक रंग और गोंद का भी स्रोत है और पर्यावरणीय रूप से मिट्टी के कटाव को रोकने और उर्वरता बढ़ाने में मदद करता है.
ये भी पढ़ें: देवी-देवताओं को गाली देने और हिंदुओं को काटने की बात करने वाला वीडियो वायरल
INPUT: KULWANT SINGH
हरियाणा की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Haryana News in Hindi और पाएं Haryana latest news in hindi हर पल की जानकारी । हरियाणा की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.