Delhi News: यमुना में डूबने से BJP नेता कुलदीप नैनवाल की दर्दनाक मौत, मछलियों को दाना डालने गए थे – Zee News

Delhi News: इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया, जहां कुलदीप नैनवाल यमुना में जाते दिखाई दिए, फिर उसके बाद उनका पैर फिसला और डूबते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं पुलिस के मुताबिक, कुलदीप नैनवाल परिवार समेत करावल नगर में रहते थे. परिवार में पत्नी और एक बेटी है, जो 10वीं में पढ़ती है. 
Trending Photos
Delhi News: यमुनापार से बीजेपी के वेस्ट करावल नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप नैनवाल की शनिवार सुबह यमुना में डबने से मौत हो गई. फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई तो शास्त्री पार्क डिविजन की गाड़ी बचाव के लिए निकली. 

इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया, जहां कुलदीप नैनवाल यमुना में जाते दिखाई दिए, फिर उसके बाद उनका पैर फिसला और डूबते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं पुलिस के मुताबिक, कुलदीप नैनवाल परिवार समेत करावल नगर में रहते थे. परिवार में पत्नी और एक बेटी है, जो 10वीं में पढ़ती है. कुलदीप खुद बिजली फिटिंग का काम करते थे.

पुलिस ने बताया कि वह हर शनिवार को चौहान पट्टी के पास ठोकर नंबर-7 स्थित मंदिर में जाते थे और वहां यमुना में मछलियों को दाना डालते थे. आज शनिवार सुबह 7 बजे दाना डालने के बाद हाथ धो रहे थे. इसी दौरान रेत कटने से उनका बैलंस बिगड़ा और दलदल में धंसते चले गए. साथ गए एक अन्य बीजेपी नेता जयदत्त शर्मा ने उन्हें ऊपर खींचने की कोशिश की. वह खुद भी यमुना की तरफ खिंचने लगे, जिससे कुलदीप को बचाने में नाकाम रहे. करीब 7:20 फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया और मामले के बारे में सूचित किया. 

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस अफसरों ने बताया कि लिहाजा बीजेपी नेता का शव निकालने सर्च ऑपरेशन चला, जिसके के बाद बीजेपी नेता का शव निकाला जा सका.  
Input: Rakesh Chawla 
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News