वीडियो वायरल : शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म – Hindustan

मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर अपनी दूसरी प्रेमिका से वायरल करा दिया। लिसाड़ीगेट निवासी पीड़िता की मुलाकात एक युवक से सोशल मीडिया पर हुई थी। युवक ने खुद को अविवाहित बताकर महिला से शादी का वादा किया। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ संबंध बनाए और वीडियो बना लिया। महिला का आरोप है कि युवक ने वीडियो को अपनी दूसरी प्रेमिका को भेजकर वायरल करा दिया। महिला के परिजनों ने आरोपी युवक और उसकी प्रेमिका के खिलाफ थाना लिसाड़ी गेट में शिकायत दी।
उधर, लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News