लगातार चौथे रविवार भारत vs पाकिस्तान: आज विमेंस वर्ल्ड कप में सामना; PAK के खिलाफ IND ने 100% मैच जीते – Dainik Bhaskar

आज फिर से भारत और पाकिस्तान का सामना होना है। इस बार मौका है विमेंस वर्ल्ड कप का। यह लगातार चौथा रविवार है जब भारत और पाकिस्तान का सामना होगा। यह सिलसिला शुरू हुआ 14 सितंबर से, जब मेंस क्रिकेट एशिया कप में दोनों टीमों का सामना हुआ।
यहां देखें इससे पहले तीन रविवार के मुकाबले…
वापस आज के मुकाबले पर आते हैं। मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी 2:30 बजे होगा। भारत ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में श्रीलंका को हराया था। वहीं, पाक को बांग्लादेश के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।
विमेंस वर्ल्ड कप में 5वीं बार होगा सामना कहने को तो दोनों राइवल टीमें हैं। लेकिन, आंकड़े देखें तो दोनों के बीच कोई राइवलरी नहीं, क्योंकि भारत ने विमेंस वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ 100% मुकाबले जीते हैं। दोनों के बीच अब तक 11 वनडे खेले गए है और सभी भारत ने जीते हैं। विमेंस वर्ल्ड कप दोनों 4 बार भिड़ी हैं। यहां भी हर बार भारत ने बाजी मारी है।
बदलाव के साथ उतर सकती है भारतीय टीम टूर्नामेंट में भारत का स्क्वॉड काफी बैलेंस्ड है। टीम का टॉप ऑर्डर फॉर्म में है। बॉलिंग यूनिक भी शानदार प्रदर्शन कर रहा, खासकर स्पिन डिपार्टमेंट। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर इस मैच के प्लेइंग में बदलाव कर सकती है। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को मौका मिल सकता है। यदि रेणुका को टीम में शामिल किया गया तो क्रांति गौण को बाहर बैठना पड़ सकता है। अमनजोत कौर ने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया था।
बांग्लादेश के खिलाफ कोलैप्स्ड हो गई थी पाक बैटिंग पाकिस्तान को अपने पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। टीम का कोई भी बल्लेबाज मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सका था। रमीन शमीम ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए थे। टीम को आज अपने खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI
कोलंबो में स्पिनर्स को फायदा कोलंबो में स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है। यहां अब तक 22 विमेंस वनडे खेले गए। 12 में पहले बैटिंग करने वाली टीम और 10 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली।
मैच वाले दिन 100% बारिश के चांस आज कोलंबो का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मैच के दौरान बारिश की आशंका भी है। आज यहां बारिश के 100% चांस हैं।
भारत की गेंदबाजी कोच आविष्कार साल्वी ने कहा-
हमारा ध्यान क्रिकेट पर होगा। हम चाहते हैं कि हमारी लड़कियां मैच में अपना बेस्ट खेल दिखाए। हम चाहते हैं कि वे इसे एक अन्य मैच की तरह ही लें, क्योंकि वर्ल्ड कप अभियान लंबा है।
टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में मुख्य तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को आराम दिया गया था। इस पर साल्वी ने कहा- वर्कलोड मैनेजमेंट प्रियारिटी रहेगी। टूर्नामेंट से पहले हमारे पास लगभग 10 गेंदबाजी विकल्प थे। यह लंबा टूर्नामेंट है और हमें इनमें से किसी की भी जरूरत पड़ सकती है। इसलिए जब भी खिलाड़ी के आराम या उबरने की जरूरत होगी तो इसी के अनुसार मैनेज करेंगे।’
पाक कप्तान ने कहा- रिकॉर्ड टूटने के लिए हैं ही बनते पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘रिकॉर्ड टूटने के लिए हैं ही बनते हैं।’ उन्होंने यह बात भारत के खिलाफ खराब प्रदर्शन के सवाल पर कही। सना ने कहा- ‘हम अच्छा क्रिकेट खेलने पर भरोसा रखते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि पिछला रिकॉर्ड क्या है।’
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News