छायाचित्रों में कीजिए भारत दर्शन, इनमें लद्दाख से शेखावाटी तक भारत की सांस्कृतिक विरासत – Dainik Bhaskar

अंबामाता स्कीम स्थित टखमण आर्ट गैलरी में चार दिन की कार्यशाला शनिवार को शुरू हुई। गुजरात गौरव पुरस्कार से सम्मानित छायाकार दिनेश पंचोली ने पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई है। इसमें लद्दाख की बर्फ से ढंकी पर्वत श्रेणियां, शांत झीलें, शेखावाटी की हवेलियों के
प्रदर्शनी गुजरात ललित कला अकादमी के सहयोग से लगाई गई है। पंचोली ने इस दसवीं एकल प्रदर्शनी में देश के विभिन्न हिस्सों की यात्राओं के दौरान खींचे 50 से अधिक चुनिंदा छायाचित्र प्रदर्शित किए हैं। वरिष्ठ चित्रकार डॉ. रघुनाथ सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शनी न केवल फोटोग्राफी प्रेमियों बल्कि कलाकारों और आमजन को भी भारत की सांस्कृतिक विरासत की सौंदर्यपूर्ण यात्रा से साक्षात्कार कराती है।
प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कोठारी, इंदौर के वरिष्ठ छायाकार कैलाश सोनी, टखमण सचिव संदीप पालीवाल और राकेश शर्मा ने किया। इस दौरान युगल किशोर शर्मा, ललित शर्मा, सी.पी. चौधरी, सुरेश पालीवाल, देवेन्द्र श्रीमाली, लोकेश तलेसरा, ममता मेहता आदि मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News