अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इसराइल ग़ज़ा में पीछे हटने की शुरुआती सीमा रेखा पर सहमत हो गया है. उन्होंने कहा कि इस रेखा को हमास के साथ भी साझा किया गया है.
सुमंत सिंह
इमेज स्रोत, Win McNamee/Getty Images
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इसराइल ग़ज़ा में पीछे हटने की शुरुआती सीमा रेखा पर सहमत हो गया है. उन्होंने कहा कि इस रेखा को हमास के साथ भी साझा किया गया है.
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि जैसे ही हमास इस पर सहमति जताएगा, ग़ज़ा में तुरंत सीज़फ़ायर लागू हो जाएगा और बंधकों और क़ैदियों की अदला-बदली भी शुरू हो जाएगी.
इसके अलावा राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इसके बाद वह ग़ज़ा में पीछे हटने के दूसरे चरण के लिए शर्तें तैयार करेंगे.
ट्रंप ने कहा, "इससे हम तबाही के अंत के क़रीब पहुंच जाएंगे."
इससे पहले एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए ट्रंप ने कहा कि इसराइल ने बंधकों की रिहाई और शांति समझौते को पूरा करने के लिए ग़ज़ा पर बमबारी रोक दी है.
ट्रंप ने इसके लिए इसराइल की सराहना की और हमास को हिदायत दी कि वह जल्दी क़दम उठाए.
अमेरिका के शांति समझौते की कुछ शर्तों पर शुक्रवार को हमास ने सहमति जताई थी, जिसमें बंधकों की रिहाई भी शामिल है. हालांकि, हमास का कहना था कि वह कुछ प्रमुख शर्तों पर बातचीत चाहता है.
संबंधित कहानियां:
– हमास बंधकों को रिहा करने पर राज़ी, ट्रंप ने इसराइल को हमले रोकने को कहा
– ग़ज़ा पर ट्रंप और नेतन्याहू का नया 'प्लान' क्या है
नमस्कार!
बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.
कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.
– रोहित शर्मा को वनडे की कप्तानी से हटाने पर उठे सवाल, क्या कह रहे हैं पूर्व क्रिकेटर
– मध्य प्रदेश और राजस्थान में बच्चों की मौत का कफ़ सिरप से क्या है नाता, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?
– लद्दाख में 24 सितंबर को आख़िर ऐसा क्या हुआ कि प्रदर्शन ने हिंसक मोड़ ले लिया?
– रवींद्र जडेजा ने सिर्फ़ तीन दिन में वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ कैसे लिख दी जीत की पटकथा
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2025 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.