विधानसभा चुनाव 2025 लाइवः बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी एक्टिव मोड हैं. वह रविवार को एक महीने में लगातार दूसरी बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं. ओवैसी आज किशनगंज जिले के बहादुरगंज विधानसभा स्थित कॉलेज चौक में जनसभा को करेंगे संबोधित.
विधानसभा चुनाव 2025 लाइवः बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां हो चुकी हैं. आज चुनाव आयोग सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक करेगा. जिसके बाद यह फैसला किया जाएगा कि चुनाव कितने चरणों में कराया जाए. जबकि कल हुई बैठक में बीजेपी ने चुनाव आयोग से एक या दो फेज़ में मतदान कराने की मांग की है. बीजेपी ने चुनाव आयोग से कहा – बिहार चुनाव एक या दो चरणों में कराएं, बुर्का पहनकर बूथों पर आने वाली महिलाओं की पहचान करें.
विधानसभा चुनाव 2025 लाइवः रविवार को भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि- हम करीब 60 सिटिंग सीट पर चर्चा कर पाए. बचे सिटिंग सीट और उन हारे हुए सीटों पर जिस पर भाजपा लड़ी थी उस पर कल फिर चर्चा होगी. हमारे वर्तमान विधायक के प्रदर्शन और वहां से संभावित उम्मीदवार जो चुनाव लड़ना चाहते हैं उन लोगों पर भी चर्चा हुई है. महिलाओं और युवाओं का विशेष रूप से प्राथमिकता देने पर चर्चा हुई है.