—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: अगस्त्य नंदा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. पहले अमिताभ बच्चन ने अगस्त्य के लिए एक्स पर एक स्पेशल नोट लिखा था. वहीं अब जया बच्चन ने अगस्त्य की तारीफों के पुल बांधे हैं. बॉलीवुड हंगामा से बातचीत करते हुए जया बच्चन ने कहा कि अगस्त्य बहुत समझदार है और वो नई चीजों को बहुत तेजी से सीखता है.
सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन नए-नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं. ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते प्रणित मोरे को कैप्टेंसी मिल गई है. शहबाज को हराने के बाद प्रणित के हाथों में घर की सत्ता आ गई है. अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है इसमें मालती चाहर और तान्या मित्तल के बीच जंग देखने को मिली. मालती ने गलती से तान्या को धक्का मार दिया. इससे तान्या भड़क गईं और दोनों के बीच बहस बाजी शुरू हो गई. इसके साथ ही आज ‘राइज एंड फॉल’ के विनर और टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत ‘कार्तिका’ सीरियल से की थी. इसके बाद ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’, ‘मिले जब हम तुम’, ‘मेरी आशिकी तुम से ही’ और ‘नागिन’ जैसी कई टीवी सीरियल में अर्जुन अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत चुके हैं.
यह भी पढ़ें: Thamma या Ek Deewane Ki Deewaniyat… 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किसका पलड़ा भारी? जानें कलेक्शन
वहीं दूसरी ओर ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं. ‘थामा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 10वें दिन 3.25 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 108.25 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने दुनिया भर में 143.75 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 10वें दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 55 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनिया भर में फिल्म ने 71.8 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव के साथ बने रहिए.
अगस्त्य नंदा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. पहले अमिताभ बच्चन ने अगस्त्य के लिए एक्स पर एक स्पेशल नोट लिखा था. वहीं अब जया बच्चन ने अगस्त्य की तारीफों के पुल बांधे हैं. बॉलीवुड हंगामा से बातचीत करते हुए जया बच्चन ने कहा कि अगस्त्य बहुत समझदार है और वो नई चीजों को बहुत तेजी से सीखता है और वो झुंड में नहीं चलता है.
https://www.instagram.com/p/DPyTlaijKvG/
‘सैयारा’ से फेमस हुईं अनीत पड्डा अब मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा बन गई हैं. ‘थामा’ के पोस्ट क्रेडिट सीन में ‘शक्ति शालिनी’ का टीजर दिखाया गया, जिसे देखकर अनीत पड्डा मुस्कुराने लगीं. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
https://www.instagram.com/reel/DQbb3dSEonn/?utm_source=ig_embed&ig_rid=8059f998-552e-4ed7-9c3d-31331fd13ea5
अनन्या पांडे ने अपने बर्थडे की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस के साथ सुहाना खान और अनन्या के भाई अहान पांडे भी नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर अनन्या की ये फोटोज खूब वायरल हो रही हैं.
https://www.instagram.com/p/DQbxdmmibeV/?utm_source=ig_embed&ig_rid=0aba0ddc-b8d4-427c-b230-c9b495b17801
आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ और हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं. ‘थामा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 10वें दिन 3.25 करोड़ की कमाई की. वहीं ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 10वें दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ की कमाई की. पढ़िए पूरी खबर
‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते प्रणित मोरे को कैप्टेंसी मिल गई है. शहबाज को हराने के बाद प्रणित के हाथों में घर की सत्ता आ गई है. अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है इसमें मालती चाहर और तान्या मित्तल के बीच जंग देखने को मिली. मालती ने गलती से तान्या को धक्का मार दिया. इससे तान्या भड़क गईं और दोनों के बीच बहस बाजी शुरू हो गई.
‘राइज एंड फॉल’ के विनर और टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत ‘कार्तिका’ सीरियल से की थी. इसके बाद ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’, ‘मिले जब हम तुम’, ‘मेरी आशिकी तुम से ही’ और ‘नागिन’ जैसी कई टीवी सीरियल में अर्जुन अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत चुके हैं.
https://www.instagram.com/p/DP6HTJmErZo/?img_index=1
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in