Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली के तारों और ट्रांसफॉर्मर पर पक्षियों की लड़ाई भी शहर में बिजली गुल होने की वजह बन रही है। रविवार सुबह साउथ मलाका फीडर पर कौवों की लड़ाई के दौरान बिजली ट्रिप हो गई। फॉल्ट की जांच करने पहुंची बिजली विभाग की टीम को मौके पर मरा हुआ कौवा मिला। इसके बाद फॉल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इससे पहले अंजता फीडर पर भी दो कबूतरों की लड़ाई के कारण बिजली ट्रिप हो चुकी है。
रविवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति अलग-अलग कारणों से प्रभावित रही। धूमनगंज में 33 केवी की सप्लाई बंद होने से शाम को बिजली गुल रही। दोपहर तीन बजे तेज बारिश के कारण कल्याणी देवी उपकेंद्र का ब्रेकडाउन हो गया। इससे आसपास के इलाकों में करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
बमरौली पावर हाउस में खराबी आने से दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बिजली चली गई। एसडीओ बमरौली ने बताया कि सिटी उड़ा था। उसे ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। वहीं पुराने खुसरोबाग उपकेंद्र के न्यू दुर्गा फीडर में रविवार दोपहर करीब तीन बजे ट्रिपिंग होने से बिजली चली गई। बैदनटोला में भी शाम को ट्रिप के बाद बिजली बाधित हुई। शनिवार रात भी कई इलाकों में लोग बिजली कटौती से परेशान रहे। कीडगंज थाने वाली रोड पर रात में बिजली गुल रही, जबकि महाबीरन गली में एक फेस की बिजली नहीं आने से लोग घंटों परेशान रहे।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play