Chapra News: परसा, एक संवाददाता। चांदपुरा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में रविवार को थीम-7 ‘सामाजिक न्याय व सामाजिक रूप से सुरक्षित ग्राम पंचायत’ के अवसर पर रविवार को पंचायत सरकार भवन में ग्राम सभा आयोजित की गई। उपस्थित ग्रामीण जनता व आमजनों को मुखिया अध्यक्ष सह स्थानीय मुखिया अभय कुमार उर्फ गुड्डू जी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंचायत में सामाजिक न्याय, समानता और सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान महिला व बाल सुरक्षा, बुजुर्गों तथा दिव्यांगजनों के सम्मान और समाज के जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी। वक्ताओं ने कहा कि पंचायत के विकास के साथ-साथ सामाजिक रूप से सुरक्षित वातावरण तैयार करना भी जरूरी है। मुखिया अभय कुमार ने कहा कि पंचायत को भेदभाव मुक्त, सुरक्षित, समावेशी एवं न्यायपूर्ण बनाने का संकल्प लिया गया है। पंचायत के प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, अधिकार और सुरक्षा मिले, इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आमजन मौजूद रहे। पंचायत सचिव विनोद कुमार, डाटा ऑपरेटर सिमरन कुमारी, किसान सलाहकार दिनेश सिंह, संजय राय, लालबाबू महतो, फूलकुमारी देवी, संगीता देवी सहित कई उपस्थित थे।
एकमा में पहले दिन 35 लाइसेंसी हथियारों का हुआ सत्यापन एकमा। पंचायत चुनाव 2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियों के बीच रविवार को एकमा थाना परिसर में लाइसेंसी हथियारों व अनुज्ञप्तियों के सत्यापन का कार्य शुरू किया गया। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि पहले दिन 35 लाइसेंसी हथियारों और उनकी अनुज्ञप्तियों का सत्यापन किया गया। जिला दंडाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण रौशन कुमार के संयुक्त आदेश के तहत यह प्रक्रिया शुरू की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी लाइसेंसधारियों को 31 अगस्त तक हर हाल में अपने हथियार व अनुज्ञप्ति का सत्यापन कराना है। चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने सभी अनुज्ञुक्तिधारियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर थाना पहुंचकर सत्यापन कराने की अपील की, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play