IND vs AUS 2nd T20I Match LIVE Scorecard (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। यानी भारत पहले बल्लेबाजी करने उतरेगा।
IND vs AUS 2nd T20I Match LIVE Streaming Telecast Details
सूर्यकुमार यादव जो लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म थे पिछले मैच में हुए 9.4 ओवर के खेल में लय में दिखे थे। वहीं नंबर 1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपनी तेज शुरुआत को अच्छी पारी तक नहीं ले जा पाए थे। इस मैच में भी दोनों खिलाड़ियों पर नजरें होंगी। भारतीय टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के ही उतरी है। यानी आज भी अर्शदीप सिंह बाहर हैं।
भारत: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेजलवुड।
भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बाउंड्री लाइन के पास दो मिनट मौन में खड़े होकर ऑस्ट्रेलिया के 17 वर्षीय घरेलू क्रिकेटर बेन ऑस्टिन को श्रद्धांजलि दी है। बेन का निधन प्रैक्टिस के दौरान गर्दन पर गेंद लगने के बाद हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर ब्लैक बैंड बांधकर उतरे।
ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेजलवुड।
शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव फिर से टॉस हार गए। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। जबकि सूर्यकुमार यादव इससे निराश नहीं दिखे, उन्होंने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी ही करना चाह रहे थे।
सभी खिलाड़ी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर उतर चुके हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव को भी पिच पर शैडो प्रैक्टिस करते देखा गया। अभिषेक शर्मा भी थ्रो डाउन लेते दिखे। फिलहाल बारिश बंद है लेकिन बादल छाए हुए हैं। यानी बारिश का खतरा बरकरार है। अब से कुछ ही देर में भारतीय समयानुसार दोपहर 1.15 पर टॉस होगा।
भारतीय टीम मेलबर्न टी20 में अपने किस गेंदबाजी कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी इस पर असमंजस है। अक्षर पटेल का खेलना तो टीम में तय ही है। वहीं अभिषेक शर्मा भी एक-दो ओवर्स स्पिन के आराम से डाल सकते हैं। ऐसे में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती दोनों के साथ खेलने पर संशय बना हुआ है। क्योंकि बहुत कम ऐसा देखा जाता है कि ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर तीन स्पिनर्स नजर आएं। मगर मेलबर्न की पिच थोड़ी स्पिन फ्रेंडली हो सकती है इस कारण ऐसा भी देखने को मिल सकता है।
भारतीय टीम किस प्लेइंग 11 के साथ दूसरे टी20 में उतरती है इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। अर्शदीप सिंह को पहले मैच की प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी। इसके बाद बहुत चर्चा भी हुई कि टी20 क्रिकेट में आपका सबसे सफल गेंदबाज बेंच पर बैठा है। मगर टीम के बैलेंस को देखते हुए हर्षित राणा को जसप्रीत बुमराह के साथ उतारा गया था। अब देखना होगा कि मेलबर्न में अर्शदीप की जगह बनती है या नहीं।
भारत में इस मुकाबले की पहली गेंद दोपहर 1.45 पर फेंकी जाएगी। मैच का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 1.15 पर होना है। वहीं इस मुकाबले को टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर देख सकते हैं। साथ ही ओटीटी पर आप जियो हॉटस्टार के जरिए इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।
मेलबर्न के लोकल टाइम के अनुसार शाम 6 बजे भारी बारिश होने की संभावना है। करीब 66 प्रतिशत इस वक्त बारिश होने का पूर्वानुमान है। जबकि शाम 6.45 पर मैच का टॉस होना है। वहीं शाम 7 बजे 49 प्रतिशत बारिश के आसार बताए गए हैं। इस मुकाबले में पहली गेंद तय समय (लोकल टाइम) के मुताबिक शाम 7.15 पर फेंकी जानी है। यानी बारिश इस मैच में भी बाधा बन सकती है।
ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेजलवुड।
शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव/वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
नमस्कार स्वागत है आपका जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लॉग में। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे टी20 से जुड़ी सभी जानकारी लाइव स्कोरकार्ड सहित आपको इस ब्लॉग में मिलेगी। वहीं खेल की दुनिया से जुड़ी अन्य खबरें भी इस ब्लॉग के जरिए हम आप तक पहुंचाएंगे।