यूपी के इस जिले में बनेगा 15KM लंबा रिंग रोड, बड़े शहरों का सफर होगा सुपरफास्ट, इन 23 गांवों की खुलेगी किस्मत – Zee News

Purvanchal Expressway Update: यूपी वालों के लिए अच्छी खबर है. प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से 15 किलोमीटर का रिंग रोड बनेगा. इससे कई गांवों को न सिर्फ फायदा होगा, बल्कि कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी. इससे इलाके में आर्थिक विकास को रफ्तार मिलेगा.
वाराणसी-लुंबिनी नेशनल हाइवे पर सेमरहा (रानी की सराय) गांव के पास किलोमीटर संख्या 218 से इस रिंग रोड की शुरुआत होने वाली है. ये मार्ग बैठोली बाईपास से गुजरते हुए प्रयागराज-दोहरीघाट-गोरखपुर मार्ग पर बम्हौर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (किमी संख्या 184) से कनेक्ट होगा.
रिंग रोड बनने से शहर में घंटों लगने वाला जाम खत्म हो जाएगा. यह शहर के एक छोर से दूसरे छोर को कनेक्ट करेगा. इसके बाद शहर में बड़ी गाड़ियों को एंट्री करने की जरुरत नहीं पड़ेगी. वे डायरेक्ट रिंग रोड से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे. ये करीब 23 गांवों से होकर गुजरेगा.
इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) करीब 94.59 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी. इस परियोजना को मई 2025 में मंजूरी दी गई थी. इसके बाद एनएचएआई ने ज्वाइंट मैनेजमेंट सर्वे हुआ था. 
जिन गांवों से होकर रिंग रोड गुजरेगा, उसमें बिहरोजपुर, छीत्तमपुर, बैठोली, गौरडीहा आयमा, गौरड़िया खालसा, बलेनाडी, चकदुबे, शाहगढ़, दौलतपुर, सरदारपुर चक, खैरपुर जगजीवन, मोलनापुर माफी, ऊंचागांव, तमौली, जिरिकपुर, अबू सैदपुर, सरायसदी, बदरुद्दीनपुर, नीबी खुर्द, मोहब्बतपुर, महलिया और बम्हौर हैं.
जैसे ही इसका निर्माण हो जाएगा, वैसे ही शहर से पूरी तरह जाम खत्म हो जाएगा. लखनऊ, बसखारी अतरौलिया की दिशा में आने वाली गाड़ियों को अब शहर के बीच से गुजरने की जरूरत नहीं होगी.
ये रिंग रोड वाराणसी, जौनपुर, प्रयागराज, मऊ और गाजीपुर की ओर जाने वाले मार्गों पर सफर शानदार होगा. इससे ईंधन बचने के साथ कई गांवों में विकास को पंख लगेगा.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News