ग्रेटर नोएडा के युवक का लुधियाना में अपहरण, जानें क्या है मामला ? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बा के तुलसी नगर निवासी सुरेश चंद शर्मा के बेटे संजय का लुधियाना में अपहरण होने का मामला सामने आया है. संजय कुछ दिन पहले नौकरी से संबंधित अपने दोस्त गौरव से मिलने लुधियाना गया था. आरोप है कि वहां कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसे उसके दोस्त के कमरे से अगवा कर लिया और बंधक बना लिया.
परिजन ने बताया कि आरोपियों ने फोन पर उनसे संपर्क किया और कहा कि जब तक संजय का दोस्त गौरव उनके पास नहीं आएगा, तब तक संजय को नहीं छोड़ा जाएगा. आरोपियों ने यह भी धमकी दी कि यदि 2 दिन के भीतर गौरव नहीं पहुंचे तो संजय के साथ अनहोनी हो सकती है. आरोपियों ने फोन पर संजय से परिजनों की भी बात कराई.
परिवार ने शुक्रवार को दनकौर कोतवाली में शिकायत की है. यहां की पुलिस ने लुधियाना पुलिस से संपर्क करने की बात कही है. दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र कुमार ने बताया कि यह मामला लुधियाना का है और कार्रवाई वहां की पुलिस करेगी. उन्होंने परिजनों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है.
परिवार का कहना है कि संजय की जिंदगी खतरे में है और समय पर कार्रवाई न होने पर स्थिति गंभीर हो सकती है. परिजन अब भी अपने बेटे की सुरक्षा के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी में 20वीं मंजिल से कूदा युवक, मौके पर मौत

न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News