By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, हरलीन देओल, अरुंधति रेड्डी, उमा छेत्री.
क्रिकेट फैंस के लिए नवी मुंबई से एक बुरी खबर सामने आई है. वहां फिलहाल बारिश को रही है, जिसके चलते मुकाबले में देरी देखने को मिल सकती है.
महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का ये तीसरा मुकाबला है. इससे पहले खेले गए दोनों फाइनल मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. 2005 में उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया था. वहीं, 2017 मे इंग्लैंड ने भारत का सपना तोड़ा था.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 34 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 20 मैचों में बाजी मारी है, जबकि 13 मुकाबले साउथ अफ्रीका के नाम रहे. इनके अलावा 1 मैच बेनतीजा रहा है.
नवी मुंबई में होने वाले इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मुकाबले वाले दिन नवी मुंबई में बारिश की संभावना लगभग 63 प्रतिशत है हालांकि, इस बड़े मुकाबले के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे रखा हुआ है. यानी मैच 2 नवबंर को पूरा नहीं होता है तो 3 नवंबर को पूरा करवाने की कोशिश रहेगी.
ये फाइनल मैच काफी खास रहने वाला है. 25 साल बाद महिला वनडे वर्ल्ड कप को नया चैंपियन मिलेगा. वहीं, 52 साल के टूर्नामेंट इतिहास में पहली बार इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें फाइनल का हिस्सा नहीं हैं.
भारतीय महिला टीम वनडे वर्ल्ड कप के खिताब से सिर्फ 1 कदम दूर है. फाइनल में उसका सामना साउथ अफ्रीका से होगा. मैच मुंबई के डीवाई पाटील स्टेडियम में दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा. टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा.
India Women vs South Africa Women, Live Cricket Score, Womens World Cup 2025 Final: 25 साल बाद महिला वनडे वर्ल्ड कप को नया चैंपियन मिलने जा रहा है. महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मैच भारत और साउथ अफ्रीका की टीमों के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये खिताबी जंग मुंबई के डीवाई पाटील स्टेडियम में होगी. टीम इंडिया तीसरी बार फाइनल खेलने वाली है. वहीं, साउथ अफ्रीका ने पहली बार फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है. दोनों ही टीमों की नजर अपने पहली ट्रॉफी पर हैं.
दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप में अब तक छह मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें दोनों ने तीन-तीन बार जीत हासिल की है. लेकिन टीम इंडिया के लिए टेंशन की बात ये है कि उसने साउथ अफ्रीका को महिला वनडे वर्ल्ड कप में आखिरी बार साल 2005 में हराया था. इसके बाद साउथ अफ्रीका ने लगातार 3 मैच जीते हैं, जिनमें इस टूर्नामेंट का लीग स्टेज मुकाबला भी शामिल है.
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में साउथ अफ्रीका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी. उसे पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद टीम ने दमदार वापसी की थी और 5 मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. वहीं, भारतीय टीम ने शुरुआत को अच्छी की थी, लेकिन बीच में टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा. लेकिन टीम ने एक बार फिर वापसी की और 3 जीत के साथ सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया. सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराया था. दूसरी ओर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई थी.
Published On – Nov 02,2025 11:57 AM IST