Entertainment News LIVE: Ikk Kudi को देख इमोशनल हुईं Bharti Singh, सामने आया वीडियो – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. वह 60 साल के हो गए हैं. उनका जन्म आज ही के दिन 1965 में हुआ था. उनके जन्मदिन के मौके पर करण जौहर ने उन्हें जन्मदिन विश किया है. उन्होंने किंग खान का एक वीडियो शेयर किया है. इसे साझा करने के साथ ही प्रोड्यूसर ने उनके पहली मुलाकात को याद किया है. करण उनसे फिल्म ‘करण अर्जुन’ के सेट पर पहली बार मिले थे. वहीं, शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने भी उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी है. साथ ही उन्हें किंग ऑफ हार्ट बताया है. आपको बता दें कि शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी के पहले हीरो हैं. उन्होंने एक्टर की फिल्म ‘बाजीगर’ से डेब्यू किया था.
कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म और मीना कुमार की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं. इसमें वह लीड रोल में दिखाई देंगी. मीना कुमार को बॉलीवुड की ट्रेजेडी क्वीन के नाम से जाना जाता है. ऐसे में उनकी बायोपिक में अनकहे पहलुओं को दिखाया जाएगा. उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होगी. मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, कियारा को इस फिल्म के लिए फाइनल किए जाने से कई महीने तक मेकर्स उनके साथ बातचीत कर रहे हैं. ऐसे में एक्ट्रेस के मां बनने के बाद उनका ये पहला प्रोजेक्ट होगा. फैंस कियारा को ट्रेजेडी क्वीन के रोल में देखने के लिए बेहद ही एक्साइटेड हैं.
इसके साथ ही एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली द एपिक’ के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है. शनिवार को इस फिल्म ने 7 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं, मूवी ने पहले दिन 9.65 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके बाद अब फिल्म का दोनों दिनों का कलेक्शन 17.80 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं, इसके साथ ही रिलीज हुई परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ कमाई के मामले में फिसड्डी बनती जा रही है. इसने दो दिनों में 2.70 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने पहले दिन 0.9 लाख और दूसरे दिन 1.80 करोड़ का कलेक्शन किया है.
सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने दो मग शेयर किए हैं, जिसमें एक पर लिखा है किंग और दूसरे पर लिखा है किंग प्रिसेस. पोस्ट को शेयर करते हुए सुहाना ने इसके कैप्शन में लिखा है कि हैप्पी बर्थडे.

https://www.instagram.com/p/DQjMwA-CD88/
Shah Rukh Khan, Pooja Dadlani Birthday: आज 2 नवंबर को शाहरुख खान अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. हर कोई शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दे रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किंग खान के साथ एक और खास शख्स का भी बर्थडे आता है. पढ़ें पूरी खबर…

साल 2025 में ढेरों फिल्मों और सीरीज को रिलीज किया गया. ऐसे में इस साल की उस अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा हिट्स दी और इसी के साथ ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस भी बनी हैं. पढ़िए पूरी खबर.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भारती सिंह शहनाज गिल की फिल्म ‘इक कुड़ी’ की स्क्रीनिंग में पहुंची. फिल्म को देखते हुए भारती इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलकते नजर आए. इंटरनेट पर भारती का ये वीडियो वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/DQjCwMBCEsX/
शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर रवि किशन ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है. इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने बर्थडे विश किया. उन्होंने नेशनल अवॉर्ड के इवेंट की तस्वीर शेयर की है.

https://www.instagram.com/p/DQjD9-xDRLe/

ईशा देओल ने पापा धर्मेंद्र और मां हेमा मालिनी पर खूब प्यार लुटाया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अनसीन फोटोज शेयर की है. इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘मैं आप लोगों की वजह से हूं. लवली बर्थडे विशेज के लिए आप सभी का शुक्रिया.’

https://www.instagram.com/p/DQiRSXhiG9c/

शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. वह 60 साल के हो गए हैं लेकिन अक्षय कुमार का कहना है कि किंग खान अभी इस उम्र के लगते नहीं हैं. चलिए बताते हैं उन्होंने बर्थडे विश करते हुए क्या कहा. पढ़िए पूरी खबर.
शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर सेलेब्स उन्हें खूब विशेज भेज रहे हैं. ऐसे में अब कुमार सानू ने भी पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन विश किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर उनका एक वीडियो शेयर किया और इसमें लिखा, ‘ये लंबी और शानदार जर्नी रही है. माया मेमसाब से दिल आशना है, दीवाना, राज बन गया जेंटलमेन, चमत्कार, चाहत, कभी हां कभी ना, बाजीगर, परदेस, डीडीएलजे, कुछ कुछ होता है…ऐसे ही कुछ नाम हैं. हमने लगभग साथ में शुरू किया था. मुझे आज भी याद है जब मुझे उनके लिए गाने का मौका मिला. करियर का बेहद शुरुआती समय है. तभी से वह मेरे जीवन का हिस्सा हैं. ढेर सारा प्यार.’

https://www.instagram.com/p/DQi920rAW2o/

शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर अक्षय कुमार ने दोस्त को जन्मदिन विश किया है. अक्षय ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘इस स्पेशल दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. 60 साल का वैसे लगता नहीं है तू कहीं से…शक्ल से 40 और अक्ल से 120 का है. हैप्पी बर्थडे दोस्त. ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे.’

Many, many congratulations on your special day, Shahrukh. 60 ka lagta nahi hai vaise tu kahin se. Shakal se 40, akal se 120 ;)Happy Birthday dost. Stay blessed @iamsrk ✨💙 pic.twitter.com/XGAJWwjV92

कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों प्रेग्नेंसी को एंन्जॉय कर रही हैं. इसी बीच भारती सिंह ने दूसरे बच्चे को लेकर इच्छा जताई है कि वह दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ जैसी बच्ची चाहती हैं.

https://www.instagram.com/p/DQizukjjQad/

संजय कपूर और मीहिक कपूर की बेटी शनाया कपूर 26 साल की हो गई हैं. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं. फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DQiz-VjjfDh/

शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन के मौके पर काजोल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके उन्हें बर्थडे विश किया है. काजोल ने किंग खान के साथ फोटोज शेयर की है, जिसमें दोनों के बीच बॉन्डिंग देखते ही बन रही है.

https://www.instagram.com/p/DQisYKwgumC/

बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस नीना गुप्ता के करियर से जुड़ा किस्सा बता रहे हैं, जो कि शुरुआती समय का है. उन्हें हमेशा से ही पहली फिल्म करने का पछतावा है. इसमें उनका किरदार ऐसा था, जिसके लिए वह हमेशा अफसोस जताती हैं. पढ़िए पूरी खबर.
बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस नीना गुप्ता के करियर से जुड़ा किस्सा बता रहे हैं, जो कि शुरुआती समय का है. उन्हें हमेशा से ही पहली फिल्म करने का पछतावा है. इसमें उनका किरदार ऐसा था, जिसके लिए वह हमेशा अफसोस जताती हैं. पढ़िए पूरी खबर.
शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने भी उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी है. साथ ही उन्हें किंग ऑफ हार्ट बताया है. आपको बता दें कि शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी के पहले हीरो हैं. उन्होंने एक्टर की फिल्म ‘बाजीगर’ से डेब्यू किया था.

https://www.instagram.com/p/DQikFbajCX0/

शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर एक्टर को राजनीतिक गलियारों से भी ढेरों बधाइयां दी जा रही है. उन्हें शशि थरूर ने जन्मदिन विश किया है. उन्होंने लंबी चौड़ी पोस्ट में बताया कि 60 साल सिर्फ एक नंबर है. किंग खान की एनर्जी आज भी सभी को 20 साल पहले लेकर चली जाती है.

Happy 60th Birthday to the ultimate King of Bollywood, Shah Rukh Khan @iamsrk !I have to admit, I’m finding this “60” number deeply suspicious. A crack team of independent fact-checkers and forensic detectives investigated this “60” claim & concluded: “In the complete and… pic.twitter.com/wnidSFbTDX

एक्टर सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल की फिल्म ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है, जिसे शेयर कर रिलीज ऐलान किया गया है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. हालांकि, फिल्म की रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है.

https://www.instagram.com/p/DQitrDXkqc7/

शाहरुख खान 60 साल के हो गए हैं. इस खास मौके पर करण जौहर ने उन्हें जन्मदिन विश किया है. उन्होंने किंग खान का एक वीडियो शेयर किया है. इसे साझा करने के साथ ही प्रोड्यूसर ने उनके पहली मुलाकात को याद किया है. करण उनसे फिल्म ‘करण अर्जुन’ के सेट पर पहली बार मिले थे.

https://www.instagram.com/p/DQim0OpCJtH/

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सतीश शाह ने 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई. वह अपनी पत्नी मधु शाह के लिए लंबी जिंदगी जीना चाहते थे. एक बार उन्होंने कहा भी था कि उन्हें अभी मरने की जल्दी नहीं है. पढ़िए पूरी खबर.
ऋतिक रोशन और सबा आजाद अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं. अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता रहा है. ऐसे में अब इस लव बर्ड्स को सोशल मीडिया पर कपल गोल्स देते हुए देखा जा सकता है. उनकी तस्वीरें सामने आई हैं.

https://www.instagram.com/p/DQhIxv0DQ-V/

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी अपनी नई भोजपुरी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है और शुभ मुहूर्त की तस्वीरें साझा की है. उनकी भोजपुरी फिल्म का टाइटल ‘जय छठी मैया’ है.

https://www.instagram.com/p/DQijR8Hk7l8/

खेसारी लाल यादव इन दिनों बिहार चुनाव 2025 के प्रचार में बिजी हैं. वह आरजेडी के टिकट पर छपरा से चुनावी मैदान में हैं. उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें चुनावी प्रचार के बीच भाटी के साथ हरी मिर्च खाते देखा जा सकता है.

https://www.instagram.com/p/DQeR7JRDPtT/

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उनके बर्थडे के मौके पर आपको उनकी नेटवर्थ और पहली सैलरी के बारे में बता रहे हैं. वह अपनी पहली सैलरी से ताजमहल देखने के लिए गए थे. पढ़िए पूरी खबर.
शाहरुख खान को बर्थडे विश करने के लिए हजारों लोगों की भीड़ मन्नत के बाहर पहुंचती है. ऐसे में इस बार भी लोगों की भीड़ मन्नत के बाहर देर रात देखी गई. हालांकि, किंग खान इन दिनों मन्नत में नहीं रह रहे हैं. वहां रिनोवेशन का काम चल रहा है.

https://www.instagram.com/p/DQho3FZE-ZF/

शाहरुख खान आज 60 साल के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर लोग और सेलेब्स ढेरों बधाइयां दे रहे हैं. इस खास मौके पर मनीष मल्होत्रा ने भी उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी है. उनकी तस्वीर शेयर कर डिजाइनर ने उनकी तारीफ की है.

https://www.instagram.com/p/DQg17VXiIJX/?img_index=3&igsh=MTd2eWF6a2c0cG1rbQ%3D%3D

शाहरुख खान का आज 60वां जन्मदिन है. इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए करण जौहर और फराह खान अलीबाग के लिए निकल गए हैं. फराह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों स्टार्स को देखा जा सकता है.

https://www.instagram.com/p/DQglbDQDC19/

शाहरुख खान आज 60 साल के हो गए हैं. इस मौके पर फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी उन्हें बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं. ऐसे में अब फराह खान ने उनके साथ एक अनसीन फोटो शेयर कर जन्मदिन विश किया है. सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में उन्हें किंग खान को किस करते हुए देखा जा सकता है. ट

https://www.instagram.com/p/DQhjBqljFoP/?img_index=1

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों तीन फिल्मों का घमासान देखने के लिए मिल रहा है. इसमें ‘थामा’, ‘द ताज स्टोरी’ और ‘बाहुबली द एपिक’ है, जिसकी कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं. ऐसे में चलिए बताते हैं किस फिल्म ने बाजी मारी है. पढ़िए पूरी खबर.
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ इस साल की 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है. ऐसे में अब कछुए की चाल से फिल्म 150 करोड़ के कलेक्शन की ओर बढ़ रही है. ऐसे में फिल्म का 12वें दिन भी जलवा बरकरार है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने शनिवार को 4.5 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 115.9 करोड़ तक पहुंच गई है.
इसके साथ ही रिलीज हुई परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ कमाई के मामले में फिसड्डी बनती जा रही है. इसने दो दिनों में 2.70 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने पहले दिन 0.9 लाख और दूसरे दिन 1.80 करोड़ का कलेक्शन किया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News