महिलाओं और बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया – Live Hindustan

क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्रीय एवं मेरठ प्रांत के पदाधिकारियों ने आत्मरक्षा एवं योग शिविर आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज हापुड़ में हिस्सा लिया। क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय महामंत्री राज चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री रामानंद, प्रदेश मंत्री डॉ विकास अग्रवाल, क्षेत्रीय सह संयोजक डॉ संदीप त्यागी, प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल, संगठन मंत्री उमेश कुमार, प्रांत उपाध्यक्ष मौसम चौहान, पुष्कर सिंह, अनिल शर्मा, प्रांत मंत्री राजन, सह मंत्री ललित कुमार, जिला मेरठ मंत्री मनीष कुमार ने योग का महत्व बताया। क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी ने कहा कि हर वर्ष हापुड़ एवं आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण के लिए क्रीड़ा भारती द्वारा आत्मरक्षा एवं योग शिविर का आयोजन किया जाता है।
क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया कि अखिल भारतीय महामंत्री राज चौधरी अक्सर देश भर में खेल महोत्सवों और प्रांतीय बैठकों में शामिल होकर युवाओं को खेलों से जोड़ने और राष्ट्रवादी खिलाड़ियों के निर्माण पर जोर देते हैं। कार्यक्रम में वंदना सिंघल, नीलम गुप्ता, ज्योति चौहान, गुंजन गर्ग, वर्षा गर्ग, अंजलि गर्ग, सुनीता स्वामी, रीता भाटी, प्रीति वर्मा, गीतांजलि, सुषमा शर्मा, अनिल आर्य, डॉ सुदर्शन त्यागी, बृजेश गर्ग, मुकेश शर्मा, मनप्रीत खैरा, रोहताश सिंह, मनोज अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, निशांत अग्रवाल, अंकुश चौधरी, परवीन कुमार, सुभाष चंद सैनी, विनोद मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
मुलित त्यागी पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान हापुड़ में ब्यूरो इंचार्ज पर काम कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
मुलित त्यागी भारतीय मीडिया जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) हापुड़ ब्यूरो में इंचार्ज हैं। 2007 में गढ़मुक्तेश्वर में भूख से मौत प्रकरण में 44 दिनों तक विशेष खबरें की जिससे जरिए उन्हें पत्रकारिता में मजबूत पहचान मिली। भूख से गरीब की मौत, लखीमपुर में बाढ़ का दंश, बदायूं में दो बहनों की लाश पेड़ पर लटकाना, हापुड़ में अरबों रुपये कीमत की सेना की भूमि पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई जैसी खबरों का मुलित ने ब्रेक किया है।

कॅरियर का सफर
मुलित त्यागी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण समाचार पत्र से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2003 में अमर उजाला के साथ जुड़े। अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर रहते गढ़मुक्तेश्वर तहसील इंचार्ज बनें। 2012 तक वहीं पर लगातार काम किया। एक जनवरी 2013 को हिन्दुस्तान बरेली में ज्वाइन किया और फिर लखीमपुर जिले में ब्यूरो इंचार्ज बनें। 24 फरवरी 2014 को बदायूं जिले में जिम्मेदारी दी गई। अक्तूबर 2014 से हापुड़ ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी के साथ-साथ बीए और राजनीति विज्ञान में एमए उत्तीर्ण।

कार्य और लक्ष्य
कई मामलों में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। मुलित का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News