Birthday पर मोबाइल न मिलने पर लड़के ने की आत्महत्या, मां से मांगा था फोन – Aaj Tak

Feedback
महाराष्ट्र के सांगली जिले के मिराज शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 15 वर्षीय लड़के ने अपनी मां से जन्मदिन पर मोबाइल फोन की मांग की थी. फाइनेंशियल प्रॉब्लम के चलते मां ने बेटे को फोन देने से मना कर दिया. इस बात से आहत होकर लड़के ने शनिवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान विश्वजीत रमेश चमदानवाले के रूप में हुई है. विश्वजीत ने दो दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था. जन्मदिन को लेकर विश्वजीत ने अपनी मां से जन्मदिन पर मोबाइल फोन की मांग की. फाइनेंशियल प्रॉब्लम के कराण मां नेफोन दिलाने से मना कर दिया. इससे आहत होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी.
ये भी पढ़ें- सच्ची दोस्ती का दुखद अंत, पहले सहेली ने दी जान, फिर दूसरी ने सदमे में की खुदकुशी
घटना के वक्त उसकी मां और बहन सो रही थीं. रविवार सुबह परिजनों ने उसे फांसी पर लटका हुआ पाया. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है. इस घटना से परिवार और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं. एक अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार रात मिराज शहर में हुई. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News