रांची, वरीय संवाददाता। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त करनेवाले विद्यार्थियों के लिए सम्मान का मंच सज चुका है। ‘हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान’ का आयोजन शनिवार को रांची विश्वविद्यालय के मोरहाबादी परिसर स्थित आर्यभट्ट सभागार में होगा।
इस समारोह में इस वर्ष 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। जैक बोर्ड के साथ-साथ सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। समारोह के लिए छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तेजी से जारी है। इच्छुक विद्यार्थी दिए गए क्यूआर कोड के जरिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यह पूरी तरह से निःशुल्क है। इसके अलावा, कार्यक्रम स्थल पर ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था की गई है, जहां पात्रता रखने वाले छात्र-छात्राएं सीधे पहुंचकर अपना निःशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं। कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7004011979 पर संपर्क किया जा सकता है। समारोह में आमंत्रित अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को बेहतर करियर के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
ध्यान रखें
– ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन: सुबह 9:30 बजे से शुरू
– स्थान: आर्यभट्ट सभागार, रांची विवि परिसर, मोरहाबादी
हमारे सहयोगी
पावर्ड बाय: आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी
हेल्थ पार्टनर: भगवान महावीर मणिपाल अस्पताल
रियल एस्टेट पार्टनर: होमली ग्रुप
नॉलेज पार्टनर: गोल इंस्टीट्यूट
एजुकेशन पार्टनर: विधिज्ञा
अन्य पार्टनर: किड्जी (बूटी मोड), साईंनाथ यूनिवर्सिटी, सीएमपीडीआई, वीवान इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, एनआईबीएम, कुश मोटर्स, डैजल टैंगो।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play