भास्कर अपडेट्स: महाराष्ट्र के पालघर में छात्र ने सुसाइड किया, पीड़ित परिवार ने शिक्षकों और साथियों पर हैरेस… – Dainik Bhaskar

महाराष्ट्र के पालघर में दसवीं के छात्र सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित परिवार ने बेटे के शिक्षकों और साथियों पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। मृतक की मां ने कहा कि बेटे ने सुसाइड करने से पहले मैसेज भेजा था, जिसमें हैरेसमेंट की बात कही थी। पुलिस ने कहा कि केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
पुणे एयरपोर्ट का नाम संत तुकाराम महाराज के नाम पर होगा
महाराष्ट्र विधानसभा ने गुरुवार को सर्वसम्मति से पुणे एयरपोर्ट का नाम जगदगुरु संत तुकाराम महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने की मांग की गई। पुणे का यह हवाई अड्डा अभी लोहेगांव एयरपोर्ट के नाम से जाना जाता है। राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेजा है।
एंटी करप्शन ब्यूरो ने BRS नेता केटी रामा राव के खिलाफ केस दर्ज किया, फॉर्मूला ई रेस में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप
एंटी करप्शन ब्यूरो ने BRS नेता केटी रामा राव और IAS अरविंद कुमार के खिलाफ गुरुवार को केस दर्ज किया। दोनों पर फरवरी 2023 में हैदराबाद में आयोजित फॉर्मूला ई रेस में 55 रुपये करोड़ की वित्तीय अनियमितताओं का आरोप है। पिछले साल तेलंगाना में BRS की सरकार थी। तब रामा राव नगर प्रशासन मंत्री थे। उन्होंने फॉर्मूला-ई रेस की मेजबानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन पर अनियमितताओं का आरोप लगा।
केरल के कोच्चि में स्कूल की इमारत ढही, छात्रों के आने से पहले हुआ हादसा
केरल के कोच्चि में गुरुवार सुबह एक सरकारी स्कूल की सालों पुरानी इमारत ढह गई। घटना सुबह 9.30 बजे के करीब उदयम्पेरूर इलाके में हुई। यहां जीजेबीएस स्कूल मौजूद है। पुलिस ने बताया कि छात्रों के स्कूल पहुंचने के पहले यह घटना हुई, जिससे किसी को नुकसान नहीं हुआ।
कोलकाता के आरजी कर रेप-मर्डर केस के पीड़ित परिवार ने CBI जांच पर सवाल उठाए, नई याचिका दायर की
कोलकाता के आरजी कर रेप-मर्डर केस में पीड़ित डॉक्टर के माता-पिता ने CBI जांच पर भरोसा न होने की बात कही है। पीड़ित परिवार ने हाईकोर्ट में नई याचिका दायर की है। परिवार ने इसमें सबूत नष्ट करने का आरोप लगाया है। साथ ही जांच की गति पर चिंता जताई है। याचिका जस्टिस तीर्थंकर घोष की बेंच में दायर की गई, जिसे सुनवाई के लिए लिस्ट किया गया है। इस पर अगले सप्ताह सुनवाई होने की उम्मीद जताई गई है।
पंजाब में पुलिस चौकी पर आतंकी हमला, चलते ऑटो से हैंड ग्रेनेड फेंका
पंजाब के भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे गुरदासपुर जिले की पुलिस चौकी पर आतंकी हमला हुआ। ऑटो में आए आतंकियों ने चौकी में हैंड ग्रेनेड फेंका। घटना कलानौर कस्बे की बख्शीवाल चौकी की है। बुधवार देर रात हुए धमाके के बाद पुलिस अधिकारी, बम निरोधक दस्ता और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें…
AAP विधायक नरेश बाल्यान का मकोका केस राऊज एवेन्यू कोर्ट में ट्रांसफर, दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला दिया
दिल्ली हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान के मकोका केस को पूरी तरह से द्वारका कोर्ट से राऊज एवेन्यू कोर्ट में ट्रांसफर किया है। दिल्ली पुलिस ने अपनी याचिका में मांग की थी कि इस केस के सभी आरोपियों की सुनवाई एक ही अदालत में हो इसलिए केस को ट्रांसफर किया जाए।
दिल्ली पुलिस ने दलील दी कि नरेश बाल्यान की रिमांड के लिए राऊज एवेन्यू कोर्ट में जाना पड़ता है जबकि अन्य आरोपियों की सुनवाई द्वारका कोर्ट में होती है। इसके बाद हाईकोर्ट ने केस को ट्रांसफर करने का फैसला दिया। बता दें, 30 नवंबर को क्राइम ब्रांच ने नरेश बाल्यान को 2023 के जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार किया था।
BJP विधायक राम शिंदे महाराष्ट्र विधान परिषद के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, एकनाथ शिंदे चाहते थे शिवसेना को यह पद मिले
भाजपा विधायक राम शिंदे महाराष्ट्र विधान परिषद के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। राम शिंदे धांगड़ समुदाय से हैं। वे कारजट जामखेड़ से विधायक थे, लेकिन 2019 और 2024 में वह NCP (शरद गुट) के रोहित पवार से हार गए थे। नामांकन दाखिल करने के बाद राम शिंदे ने कहा था कि कांग्रेस ने कोई भी नामांकन दाखिल नहीं करने की बात कही है। इसलिए यह चुनाव निर्विरोध होगा।
राम शिंदे के नामांकन दाखिल करने के वक्त CM देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार उनके साथ थे, लेकिन एकनाथ शिंदे नहीं थे। दरअसल, एकनाथ शिंदे यह पद शिवसेना के लिए चाहते थे। शिवसेना की नीलम गोरखे इस पद की दावेदार थीं।
विधान परिषद के चेयरमैन पद के लिए चुनाव नहीं हो पाया था, क्योंकि 2022 और 2023 में शिवसेना और NCP में बंटवारा हो गया था।
संभल सांसद बर्क पर बिजली चोरी के आरोप में FIR दर्ज; बिजली विभाग का दावा- खपत 16 kw, कनेक्शन 4 kw का
संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर बिजली चोरी के आरोप में FIR दर्ज की गई है। बिजली विभाग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें बताया कि बर्क के घर बिजली चोरी पाई गई। बिजली विभाग की टीम को धमकाया गया। इसलिए उनके खिलाफ बिजली चोरी एक्ट की धारा 135 के तहत FIR दर्ज की गई है। बिजली विभाग की जांच में खुलासा हुआ है कि सांसद बर्क के घर 16 किलोवाट के हिसाब से बिजली की खपत हो रही थी, लेकिन कनेक्शन 4 किलोवाट का था। पढ़ें पूरी खबर…
RSS ने महायुति नेताओं की बैठक बुलाई; हेडगेवार स्मृति मंदिर गए CM फडणवीस-डिप्टी CM शिंदे, अजित पवार नहीं पहुंचे
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आज महायुति नेताओं के साथ नागपुर में विशेष बैठक करने वाला है। इसके लिए शिंदे गुट शिवसेना और BJP के नेता संघ कार्यालय में पहुंचना शुरू हो गए हैं। NCP अजित गुट के चीफ अजित नहीं पहुंचे हैं। CM फडणवीस समेत, एकनाथ शिंदे और अन्य नेताओं ने पहले हेडगेवार स्मृति मंदिर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में 5 आतंकी ढेर, 2 जवान घायल; कादेर के बेहीबाग गांव में चल रही मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के कद्देर इलाके में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया था। जिसके बाद आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक एनकाउंटर में सेना ने 5 आतंकियों को मार गिराया। 2 जवान भी घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर…
अर्जेंटीना में विमान एक इमारत से टकराया, 2 की मौत
अर्जेंटीना के सैन फर्नांडो एयरपोर्ट के पास बॉम्बार्डियर चैलेंजर 300 विमान क्रैश हो गया, जिसमें पायलट और को-पायलट की मौत हो गई। मामले में इससे आगे की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
माता वैष्णो देवी मार्ग पर तीन दुकानों में लगी आग
जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी गुफा की तरफ जाने वाले रास्ते की तीन दुकानों में बुधवार को आग लग गई। तीनों दुकानें जलकर खाक हो गईं। यह घटना रियासी जिले के चरण पादुका क्षेत्र में हुई, जहां एक दुकान में लगी आग ने अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
पुलिस, फायर सर्विस डिपार्टमेंट और श्राइन बोर्ड की टीम ने मिलकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फिलहाल किसी हताहत होने की सूचना नहीं है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News