Updated on:
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. मंगलवार 11 नवंबर 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, साथ ही बिहार चुनाव की हर बड़ी खबर को जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
दिल्ली ब्लास्ट मामले में फरीदाबाद से एक और बड़ा खुलासा हुआ है. खुफिया विभाग के सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार डॉक्टर शाहीना को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग ‘जमात-उल-मोमीनात’ की भारत प्रमुख बनाया गया था. उसका काम भारत में महिला नेटवर्क और रिक्रूटमेंट तैयार करना था. बताया जा रहा है कि यह विंग पाकिस्तान में जैश के सरगना मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर के नेतृत्व में चल रही है. सादिया का पति यूसुफ अजहर कंधार हाईजैक केस का मास्टरमाइंड था.
इस बीच, फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है. पुलिस ने गांव धौज, फतेहपुर तगा और यूनिवर्सिटी परिसर को चारों ओर से घेर लिया है. करीब एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी, क्राइम ब्रांच और रिजर्व पुलिस बल इस अभियान में शामिल हैं. बताया जा रहा है कि डॉ. उमर और शाहीना दोनों अल-फलाह कॉलेज से जुड़े हुए थे, और दोनों ही जैश मॉड्यूल के संपर्क में थे, जिसने हाल ही में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट की साजिश रची थी.
Commission for Air Quality Management (CAQM) says, “Keeping in view the prevailing trend of air quality, the Sub-Committee today has taken the call to invoke all actions as envisaged under Stage-III of extant GRAP – ‘Severe’ Air Quality (DELHI AQI ranging between 401-450), with… pic.twitter.com/qaLqPto0PS
कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने राजधानी और एनसीआर में लगातार बिगड़ती हवा को देखते हुए GRAP (Graded Response Action Plan) का स्टेज-III लागू कर दिया है. CAQM ने कहा, “वर्तमान वायु गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए सब-कमेटी ने तुरंत प्रभाव से GRAP के तीसरे चरण – ‘गंभीर’ स्तर (Delhi AQI 401–450) – के सभी प्रावधान लागू करने का निर्णय लिया है. यह कदम GRAP के पहले और दूसरे चरण में पहले से लागू कार्रवाइयों के अतिरिक्त है.” इस निर्णय के तहत निर्माण कार्यों पर सख्ती, डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर रोक और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने जैसे उपाय लागू होंगे.
Rohtas, Bihar: On 2nd phase of Bihar Assembly elections, RLM National President Upendra Kushwaha says, “Voters are extremely enthusiastic. Women voters are casting their votes with full excitement in favor of NDA” pic.twitter.com/I0We1H0eAM
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में राष्ट्रीय लोकमत (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राज्यभर में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. उन्होंने बताया, “मतदाता बेहद उत्साहित हैं. खासकर महिलाएं पूरे जोश और उत्साह के साथ NDA के पक्ष में वोट डाल रही हैं.” कुशवाहा ने दावा किया कि जनता का यह रुझान दिखा रहा है कि बिहार में NDA सरकार की नीतियों और विकास कार्यों पर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है.
VIDEO | Kishanganj: Bihar BJP President Dilip Jaiswal (@DilipJaiswalBJP) casts his vote.He says, “Since morning, I have been in touch with almost all NDA candidates. At every polling booth, there are long queues of voters, especially women, showing great enthusiasm. There is a… pic.twitter.com/A6SLIFiPEi
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को मतदान किया और मतदान केंद्रों पर पहुंची जनता के उत्साह की सराहना की. उन्होंने कहा, “सुबह से मैं लगभग सभी NDA प्रत्याशियों से संपर्क में हूं. हर बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतारें हैं, खासकर महिलाएं बड़ी संख्या में मतदान कर रही हैं. माहौल एक पर्व जैसा है. लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में हुए विकास के नाम पर वोट डाल रहे हैं.” उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार जनता NDA को भारी बहुमत से विजयी बनाएगी और बिहार में विकास की रफ्तार और तेज़ होगी.
दिल्ली के लाल किला के पास सोमवार शाम हुए भीषण कार ब्लास्ट की जांच में अब एक अहम सुराग मिला है. CCTV फुटेज में एक संदिग्ध शख्स को उस सफेद हुंडई i20 कार को चलाते हुए देखा गया है, जिसमें बाद में धमाका हुआ था. यह वही कार है जिसका नंबर HR 26CE 7674 है. फुटेज के अनुसार, कार को धमाके से करीब दो घंटे पहले पास की पार्किंग में खड़ा किया गया था. उसके बाद अचानक हुए विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 लोग घायल हुए. धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां और पास की दुकानों के शटर तक उड़ गए. फॉरेंसिक टीम और दिल्ली पुलिस अब इस फुटेज के ज़रिए उस संदिग्ध की पहचान करने की कोशिश कर रही है.
14.55% approximate voter turnout recorded in the second and final phase of #BiharElection2025, till 9 am. pic.twitter.com/AVpqkM6GZk
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मतदान जारी है. निर्वाचन आयोग के अनुसार, सुबह 9 बजे तक कुल 14.55 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई. कई इलाकों में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं. महिलाओं और युवाओं में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है. सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त बल तैनात किया है ताकि मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय राजकीय दौरे पर भूटान के थिम्पू के लिए रवाना हो गए हैं. यह दौरा 11 से 12 नवंबर 2025 तक चलेगा. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी भूटान की शाही सरकार द्वारा आयोजित वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव में भाग लेंगे और दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग और साझेदारी पर भी चर्चा करेंगे.
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यह यात्रा भारत और भूटान के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने का अवसर होगी. प्रधानमंत्री मोदी भूटान के प्रधानमंत्री और राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय सहयोग के कई क्षेत्रों पर वार्ता करेंगे.
#WATCH | Patna, Bihar: On the second phase of #BiharElection2025, Union Minister CM Jitan Ram Manjhi says, “I appeal to the people from the bottom of my heart that, just as they voted on 6/11, they should cast a higher percentage of votes this time in favour of NDA. Because the… pic.twitter.com/Sjqdp7JSrm
बिहार में दूसरे चरण के मतदान के बीच केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने लोगों से NDA के पक्ष में ज़्यादा से ज़्यादा मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा, “मैं दिल से अपील करता हूं कि जैसे आपने 6 नवंबर को मतदान किया था, वैसे ही इस बार और अधिक संख्या में वोट डालें. यहां डबल इंजन की सरकार काम कर रही है… नरेंद्र मोदी जी ने ‘पूर्वोदय’ का जो सपना देखा है, उसमें बिहार भी शामिल है. बिहार को जो आवंटन मिलना चाहिए था, उससे चार गुना ज़्यादा मिला है. इससे बेहतर सरकार कोई नहीं हो सकती.”
#WATCH | Blast near Lal Quila Metro Station | Palwal, Haryana: Bageshwar Dham Sarkar Acharya Dhirendra Krishna Shastri says, “One of the most strange things in the country is that whenever blasts have happened, they have been carried out by people with a radical religious… pic.twitter.com/h9CCvMRKGG
लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके की निन्दा करते हुए बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि ऐसे हमले अक्सर कट्टर धार्मिक विचारधारा वाले लोगों द्वारा किए जाते हैं और यह भारत व सनातन पर निशाना होते हैं. उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए मारे गए लोगों के लिए ईश्वर से शांति की कामना की और कहा कि सनातनियों को संगठित होकर चरमपंथ को काबू में रखना होगा. “भारतियों और सनातनों की एकता तक पदयात्राएं जारी रहेंगी,” उन्होंने जोड़ा.
#WATCH | Bihar: Independent MP from Purnea says, “… at polling booth numbers 49, 45, people aren’t being allowed inside. Voters are being lathi-charged. I spoke with DM. The way things are going right now is wrong. Maintain the healthy traditions of democracy. I only know that… https://t.co/Nq5lTfiBZt pic.twitter.com/qqUDgGBy3U
दूसरे चरण के मतदान के बीच निर्दलीय सांसद ने राज्य में मतदान प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा, “मतदान केंद्र नंबर 49 और 45 पर लोगों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है. मतदाताओं पर लाठीचार्ज किया जा रहा है. मैंने DM से बात की है. जो कुछ हो रहा है, वह लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा के खिलाफ है. मैं बस इतना जानता हूं कि जिस ओर सीमांचल और कोसी खड़ा होगा, वही सरकार बनाएगा.”
दिल्ली ब्लास्ट पर उन्होंने केंद्र सरकार और गृह मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा, “अमित भाई को चोरी मंत्रालय और चुनाव प्रबंधन मंत्रालय दे देना चाहिए, क्योंकि उन्हें सिर्फ चुनाव प्रबंधन में रुचि है. धमाके होते रहेंगे. बताइए, फरीदाबाद में हमारी एजेंसियां कहां थीं? इंटेलिजेंस क्या कर रही थी? पुलवामा से पहलगाम तक सैनिकों और कैंपों पर तीन दर्जन से अधिक हमले हुए, इसकी ज़िम्मेदारी कौन लेगा? क्यों नहीं इस्तीफा देते?
Powered by Blink CMS