By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग जारी है. सुपौल में 111 साल की महिला नसीमा खातून ने वोट डाला. उन्होंने कहा कि मैंने अपना कर्तव्य पूरा कर दिया है.
#WATCH | Supaul, Bihar: A 111-year-old woman, Nasima Khatun, casts her vote at Chhatapur Assembly Constituency during Phase 2 of Bihar Legislative Assembly Elections. She says, “I have cast my vote and fulfilled my duty…” pic.twitter.com/PyWKBh92tl
— ANI (@ANI) November 11, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग जारी है. लोगों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है. दोपहर तीन बजे 60.40 फीसदी मतदान हुआ है. सबसे अधिक वोटिंग किशनगंज में हुई है. यहां 66.10 फीसदी मतदान हुआ है.
बिहार में इस बार जोरदार मतदान हो रहा है. पहले चरण की तुलना में दूसरे चरण में मतदान का प्रतिशत बढ़िया है. पहले चरण में दोपहर 1 बजे तक 42.31% मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण में 47.62% वोटिंग हो चुकी है.
गयाजी में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, “भारत के गणतंत्र की यही व्यवस्था है कि एक मताधिकार राष्ट्रपति को मिला है और एक ही मत का अधिकार सर्व साधारण व्यक्ति के पास भी है. आज मैंने यहां पर मतदान दिया. हम NDA की वकालत करते रहे हैं. पहले चरण में 65% वोटिंग हुई हैं जिसमें 70% महिलाओं का योगदान रहा है. इस बार भी महिलाओं का योगदान वही रहेगा. हमारे 122 में से कम से कम 80 उम्मीदवार जीतेंगे. यहां पर भी आधे से ज्यादा मत NDA को मिला है.”
बिहार में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. 20 जिलों में से 5 जिलों में वोटिंग प्रतिशत 50 के पार चला गया है. जबकि कई जिलों में कुछ स्लो वोटिंग चल रही है. मधुबनी और नवादा में 1 बजे तक 43.39 और 43.95 फीसदी वोट पड़े और 20 जिलों में सबसे कम यहीं पर वोट पड़े हैं.
इसे भी पढ़ें — पटना में अचानक ललन सिंह के घर पहुंचे नीतीश कुमार, पार्टी दफ्तर भी गए
बिहार में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. 20 जिलों में से 5 जिलों में वोटिंग प्रतिशत 50 के पार चला गया है. सबसे अधिक वोट किशनगंज में 51.86 फीसदी पड़े. इसके बाद गया (50.95 फीसदी), जमुई (50.91 फीसदी), बांका (50.07 फीसदी) और कैमूर (49.89 फीसदी) जिला शामिल है.
बिहार में दूसरे चरण में तेज मतदान हो रहा है. दोपहर 1 बजे तक वोटिंग मामले में किशनगंज सबसे आगे निकल गया है. यहां 51.86 फीसदी वोट पड़ चुके हैं.
बिहार में 122 सीटों पर वोटिंग चल रही है, और बड़ी संख्या में लोग पोलिंग बूथ तक आ रहे हैं. दोपहर 1 बजे तक 47.62% वोटिंग हो चुकी है.
बिहार चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के दौरान आज अररिया के एक मतदान केंद्र पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई. कांग्रेस समर्थकों ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने कांग्रेस मतदाताओं की पिटाई करने का आह्वान किया था.
बिहार चुनाव पर BJP नेता अपर्णा बिष्ट यादव ने कहा, “PM मोदी ने जिस प्रकार बिहार में चुनाव प्रचार को लीड किया और आपने देखा होगा कि 50 साल पहले वहां की क्या स्थिति थी जब से NDA की सरकार आई है जो चीजें 50 साल पहले बिहार में हो जानी चाहिए थी वो अब हो रही है और जब विपक्ष किसी प्रकार का आरोप नहीं लगा पाई तो अब इन्होंने वोट चोरी का आरोप लगा दिया. मैं तो कहना चाहती हूं कि इनके जो पूर्वज थे जो राजनीति में बड़े धुरंधर थे तो उन्होंने कितनी वोट चोरी की है ये पूरा देश देख रहा है. बिहार चुनाव का जब परिणाम आएगा तो कमल ही कमल खिला मिलेगा.”
भागलपुर में बीजेपी नेता अश्विनी कुमार चौबे ने कहा, “राज्य के तमाम लोगों से मैं यह अपील करना चाहता हूं कि ये लोकतंत्र का महान पर्व है इस महान पर्व को बड़ी खुशहाली से मनाए. सुबह से लोग कतार में लगे हुए हैं. मुझे लग रहा है कि NDA के पक्ष में मतदान हो रहा है. सभी लोग मतदान विकास के नाम पर, विकसित बिहार बनाने के नाम पर कर रहे हैं, NDA की सरकार और सीएम नीतीश कुमार तथा पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और उनके हाथ को मजबूत करने के लिए लोग वोट कर रहे हैं. 2010 के बाद 180 से ज्यादा हमारा रुझान बन रहा जो कि 200 तक जाएगा.”
बिहार के वोटर्स में पहले चरण से ज्यादा जोश दिख रहा है. पहले चरण की वोटिंग में सुबह 11 बजे तक 27.65 फीसदी वोट पड़े थे वहीं दूसरे दौर में 11 बजे तक 31.38% वोट पड़ चुके हैं.
बिहार के 20 जिलों में वोटिंग कराई जा रही है. 11 बजे तक 16 जिलों में 30 फीसदी से अधिक वोट पड़ चुके थे.
राष्ट्रीय जनता दल की ओर से सोशल मीडिया पर आरोप लगाया गया कि गयाजी जिले के इमामगंज विधानसभा के बूथ नंबर 78 और 79 पर अंतरा और मीना नाम की जीविका CM दीदी विकलांग, बुजुर्ग, महिलाओं को असिस्ट करने के बहाने बूथ के अंदर और कई बार वोटिंग कम्पार्टमेंट तक भी जाकर कड़ाही पे वोट डालने के लिए दबाव डाल रही हैं. मतदाताओं को यह दोनों बोल रहे हैं कि हमें सरकार की तरफ से भेजा गया है. कड़ाही पर ही वोट डालो नहीं तो वोटर्स के लिए सभी सरकारी योजना बंद करवा दिए जाएंगे.
जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने रोहतास जिले के करगहर विधानसभा में अपने पैतृक गांव कोनार में वोट डाल दिया है.
बिहार में दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है. धीरे-धीरे वोटिंग की रफ्तार बढ़ रही है. सुबह 11 बजे तक बिहार की 122 सीटों पर 31.38 फीसदी मतदान हो चुका है. 9 बजे तक 15 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई थी.
औरंगाबाद में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ई-रिक्शा से दूसरे चरण के तहत वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे. कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार राजेश राम ने कहा, “देश की अर्थव्यस्था डीजल और पेट्रोल पर निर्भर है. डीजल और पेट्रोल जब महंगा हो रहा है तो अर्थव्यवस्था चरमरा रही है. छोटी दूरी को ई-रिक्शा से तय करना चाहिए जिससे पर्यावरण भी ठीक रहता है और अर्थव्यवस्था भी ठीक रहती है.”
सुपौल जिले में भी वोटिंग को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है.
पहले मतदान फिर जलपान.. सुपौल जिले के मतदाताओं द्वारा इस कथन का अक्षरशः अनुपालन किया जा रहा है । सुपौल ज़िले के सभी मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में मतदाता पहुँच कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं ।@CEOBihar @ECISVEEP #biharelection2025 pic.twitter.com/NceVlaeY03
— जिला प्रशासन सुपौल (@dm_supaul) November 11, 2025
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के क्षेत्र गयाजी जिले में लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं.
सीमांचल क्षेत्र के किशनगंज जिले में भी लगातार वोट डाले जा रहे हैं. 9 बजे तक की वोटिंग में 15.81 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं.
इसे भी पढ़ें — NDA का दूसरे चरण में होगा सफाया- पप्पू यादव
सासाराम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “इतनी अच्छी खबर है. चारों तरफ से केवल NDA ही दिख रहा है. मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है. महिला मतदाता पूरे तौर पर उत्साहित होकर वोट डाल कर रही है. रुझान के आधार पर अपेक्षा से कई गुना ज्यादा NDA के पक्ष में परिणाम आने वाला है.”
भागलपुर में LJP (रामविलास) सांसद राजेश वर्मा ने कहा, “ये बढ़ता हुई प्रतिशत स्पष्ट करता है बढ़ती हुई जागरूकता को. जिस तरीके से बिहार के लोग जागरूक होकर अपने मतदान का सदुपयोग कर रहे हैं ये एक बेहतर और विकसित बिहार की नींव को रखने का काम कर रहा है. मैं इसके लिए सभी का धन्यवाद करता हूं. सबके सामूहिक प्रयास से दूसरे चरण का चुनाव पूरे शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है.”
भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अजीत शर्मा ने दूसरे चरण की वोटिंग पर कहा, “जनता से मेरी एक ही अपील है जो मैं शुरू से ही कर रहा हूं कि 20 साल की सरकार को जनता ने देखा. कोई काम नहीं हुआ, शिक्षा नहीं है, स्वास्थ्य नहीं है और रोजगार नहीं है. लोग पलायन करके बिहार से बाहर जा रहे हैं. हम लोगों से अपील करना चाहते हैं कि महागठबंधन को जीत दिलाने के लिए एक-एक वोट दीजिए.”
दूसरे चरण में गयाजी जिले में सुबह 9 बजे तक सबसे अधिक वोट पड़े. गयाजी में 15.97 फीसदी वोट पड़े, इसके बाद किशनगज (15.81) और जमुई (15.77) का नंबर है. भागलपुर में सबसे कम 13.43 फीसदी वोट डाले गए.
गयाजी के DM शशांक शुभंकर ने बिहार में दूसरे चरण के तहत वोट डाला.
बिहार में दूसरे चरण के लिए वोटिंग कराई जा रही है. सुबह 9 बजे तक 20 जिलों की 122 सीटों पर 14.55 % वोटिंग हुई है.
अभिनेता धर्मेंद्र की मौत की खबर का बेटी ईशा देवल ने खंडन किया है. उन्होंने कहा कि जिंदा हैं और उनकी तबीयत में भी सुधार हो रहा है. जो भी खबरें चल रही हैं वह पूरी तरह से गलत हैं.
किशनगंज में बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “आज अंतिम चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं. सुबह से करीब-करीब NDA के सभी उम्मीदवारों से बात करने का मौका मिला. चारों तरफ बहुत अच्छा माहौल है. सभी बूथों पर लंबी लाइन लग गई है. मैं मतदाताओं से अपील करूंगा कि अपना मतदान अवश्य करें.”
मधुबनी जिले में सुबह से ही बड़ी संख्या में वोटर्स की लंबी-लंबी कतारें दिख रही हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने अपना वोट डाल दिया.
#WATCH | Bihar: Independent MP from Purnea, Pappu Yadav, casts his vote at a polling booth in Purnea#BiharElection2025 pic.twitter.com/C8R03JCHe1
— ANI (@ANI) November 11, 2025
मोतिहारी में बिहार सरकार में मंत्री और हरसिद्धि सीट से बीजेपी उम्मीदवार कृष्णनंदन पासवान ने दूसरे चरण के तहत आज वोट डाला.
जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने कहा, “बिहार के लोगों से अपील करेंगे कि जो पिछले चरण में रिकॉर्ड मतदान हुआ है उसको आज ब्रेक करिए. बिहार में बदलाव के लिए वोट करिए. अपने बच्चों के शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करिए. जैसे पहले चरण में लोगों ने वोट किया था उससे भी ज्यादा बढ़-चढ़कर वोट करिए.”
रोहतास के काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह ने कहा, “जनता से मैं बस इतना ही कहूंगी बहुत जगहों पर मैं नहीं पहुंच पाई उसके लिए मैं माफी मांगती हूं. आगे भी मुझे एक सेवा का मौका दें. बस एक मौका चाहती हूं. जनता का जिस हिसाब से प्यार मिला और जिस तरह से समर्थन मैंने देखा उस हिसाब से लोगों ने पहले ही अंदाजा लगा लिया है कि मैं जीत रही हूं. लोग भी आकर बोल रहे हैं. परिणाम 14 नवंबर को पता चलेगा.”
दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज, दरियागंज और आसपास के होटल्स में रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया है. पुलिस की टीम ने होटल सभी होटल्स के रजिस्टर चेक किए.. इस दौरान पुलिस को 4 लोगों पर शक हुआ. चारों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.
बिहार में दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. वोटिंग को लेकर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, “मैं वोटर्स से अपील करता हूं कि 2005 से पहले और बाद की स्थिति का मूल्यांकन करके वोट दें. अपने बच्चों का भविष्य के निर्माण के लिए NDA को जिताएं.”
बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने बिहार के बेतिया में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, “वोटर्स हमारे पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट करें और बिहार के विकास को ताकत दें. पहले चरण के चुनाव में ही हमने INDI गठबंधन को बहुत पीछे छोड़ दिया है. दूसरे चरण में हमारी और अच्छी स्थिति होगी.”
देश के 6 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 8 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिए वोटिंग चल रही है. जम्मू-कश्मीर में बडगाम और नगरोटा, राजस्थान में अंता, झारखंड में घाटशिला, तेलंगाना में जुबली हिल्स, पंजाब में तरनतारन, मिज़ोरम में डम्पा और ओडिशा में नुआपाड़ा में आज वोट डाले जा हो रहे हैं.
बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले मतदान की अपील करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग है. सभी वोटर्स से मेरा निवेदन है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं. पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के अपने नौजवान साथियों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे खुद तो मतदान करें ही, दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें.
बिहार में दूसरे और अंतिम चरण के तहत 122 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसके लिए कुल 45,399 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 40,073 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं. राज्य पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार, करीब 8,491 पोलिंग बूथ को संवेदनशील के तौर पर चिह्नित किया गया है, जहां सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती और खास तौर पर निगरानी रहेगी.
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के वोटिंग के लिए पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. आज मंगलवार को होने वाली वोटिंग के दौरान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए 4 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं.
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Voting LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दूसरे और आखिरी चरण के लिए वोटिंग कराई जा रही है. इस दौरान 3.70 करोड़ से अधिक वोटर अपने जनप्रतिनिधि के लिए वोट डाल रहे हैं. इस अंतिम चरण के मतदान में 20 जिलों की 122 सीटों पर 1,302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा. वोटिंग के लिए 45399 मतदान केंद्रों बनाए गए हैं. इस बीच सभी की नजरें, गया टाउन, बेतिया, चैनपुर, चकाई, अमरपुर, छातापुर और जमुई जैसी प्रमुख सीटों पर सबकी नजर है, जहां प्रेम कुमार, रेणु देवी, जमा खान, सुमित कुमार सिंह, जयंत राज, नीरज कुमार सिंह बबलू और श्रेयसी सिंह जैसे कई कद्दावर मंत्री और मौजूदा विधायक अपनी सीटें बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.
इससे पहले 6 नवंबर को हुए पहले चरण में 65.08 फीसदी मतदान किया गया था, जो राज्य के विधानसभा चुनाव इतिहास में अब तक का सबसे अधिक मतदान है. यह आंकड़ा 2020 के चुनावों में दर्ज 57.29 फीसदी मतदान से काफी ज़्यादा है. 6 नवंबर को हुए पहले चरण के मतदान में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हुआ. बिहार चुनाव 2025 की मतगणना 14 नवंबर को सुबह शुरू होगी और शाम तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे.
इस बीच, राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने अपनी नवगठित पार्टी जन सुराज के ज़रिए बिहार की राजनीति में एक वैकल्पिक आवाज के रूप में अपनी स्थिति बनाने की कोशिश की है. जन सुराज ने सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ा है. सत्तारूढ़ एनडीए के इस समय विधानसभा में 132 विधायक हैं, जो बहुमत के लिए आवश्यक 122 के आंकड़े से काफी ज्यादा हैं. अबकी बार मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में निरंतरता और स्थिरता की परीक्षा है, जबकि आरजेडी के नेतृत्व वाले विपक्षी दल इंडिया गठबंधन के लिए यह चुनाव सत्ता विरोधी लहर और युवा असंतोष का लाभ उठाकर राजनीतिक बदलाव की पटकथा लिखने का एक अवसर है.
Published On – Nov 11,2025 6:41 AM IST