LIVE | Bihar Chunav Phase 2 Voting: बिहार में शाम 7 बजे तक 68.52% हुए मतदान – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Bihar Vidhan Sabha Chunav Phase Voting LIVE: बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर आज दूसरे चरण के मतदान चल रहे हैं. 20 जिलों में 122 सीटों पर सुबह ठीक 7 बजे वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 6 बजे तक चलेगी. आज बिहार के 3.70 करोड़ मतदाता 1302 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. वहीं वोटिंग के लिए 45399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 4109 संवेदनशील बूथ हैं. बता दें कि पहले चरण में 6 नवंबर को रिकॉर्ड 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो बिहार के चुनावी इतिहास में सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत है.
दूसरे फेज के चुनाव में 1302 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिसमें बिहार की वर्तमान नीतीश कुमार सरकार के 12 मंत्री भी शामिल हैं. 1302 प्रत्याशियों में 1165 पुरुष, 135 महिला और एक थर्ड जेंडर प्रत्याशी है. दूसरे चरण में इन 12 मंत्रियों सिकंदरा से बिजेंद्र प्रसाद यादव, झंझारपुर से नीतीश मिश्र, फुलपरास से शीला मंडल, छातापुर से नीरज कुमार सिंह बबलू, हरसिद्धी से कृष्णानंद पासवान, सिकटी से विजय कुमार मंडल, धमदाहा से लेसी सिंह, अमरपुर से जयंत राज, गया टाउन से डॉ प्रेम कुमार, चकाई से सुमित कुमार सिंह, चैनपुर से जमा खान, बेतिया से रेणु देवी की किस्मत का फैसला होगा.
दूसरे चरण में आज पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर जिलों में 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और 14 नवंबर को मतगणना होगी. वहीं मतदान के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ाई गई है और बॉर्डर को 11 नवंबर की रात तक के लिए सील कर दिया गया है तो आज बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE: वरिष्ठ कांग्रेस नेता शकील अहमद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. शकील अहमद यूपीए सरकार में गृह राज्य मंत्री रह चुके हैं. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेज दिया है.
Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE: कांग्रेस विधायक दल के नेता और कदवा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार शकील अहमद खान ने कहा, ‘वर्तमान जाएगा और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में एक नई सरकार बनेगी. महागठबंधन सीटों में बढ़ोतरी करेगा और सरकार बनाने के लिए आवश्यक संख्या से अधिक हासिल करेगा. भाजपा आगे नहीं बढ़ पाएगी क्योंकि बिहार के लोग पिछले 20 वर्षों से बेरोजगारी, पलायन और आर्थिक मंदी से जूझ रहे हैं. राज्य में व्यवस्थित भ्रष्टाचार है.’

#watch | Katihar | Congress Legislature Party leader and candidate from Kadwa Assembly constituency Shakeel Ahmad Khan says," The current will go and a new government will be formed with Tejashwi Yadav as its CM. Mahagathbandhan will gain seats and secure more than the required… pic.twitter.com/IAS7xKuxTh
Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, ‘बिहार की जनता एनडीए को पूर्ण बहुमत दिलाने के लिए काम कर रही है.’

#watch Patna, Bihar: Bihar's Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary says, "… The people of Bihar are working to give NDA a full majority." pic.twitter.com/FZLYQvN8Pe
Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE: बिहार भाजपा के सह-प्रभारी और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा, ‘मैं बिहार के मतदाताओं, खासकर बहनों, माताओं और युवाओं को बधाई देना चाहता हूं… बिहार के मतदाता जागरूक हैं. पीएम मोदी के काम और नीतीश कुमार पर उनके विश्वास ने लोगों को एनडीए के पक्ष में वोट दिया है. तेजस्वी यादव खुद अपनी सीट हार गए हैं और कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो गया है. एनडीए सरकार बनाने जा रहा है.’

#watch | Patna | Bihar BJP Co-in-Charge and MP Deepak Prakash says, "I want to congratulate the voters of Bihar, especially sisters, mothers, and the youth… Voters of Bihar are vigilant. Their faith in the work done by PM Modi and their trust in Nitish Kumar has made people… pic.twitter.com/nbwhkLqHXD
Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE: बिहार चुनाव पर आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा, ‘इस बार बदलाव होगा क्योंकि महिलाएं चिंतित हैं, उन्हें अपने बच्चों के भविष्य की चिंता है. पिछले 20 सालों से यहां रोजगार के अवसर नहीं थे, न ही कोई कारखाने लगे. इसलिए महिलाएं बड़ी संख्या में वोट कर रही हैं. जब भी मतदान प्रतिशत ज़्यादा होता है, बदलाव होता है.’

#watch | Danapur | On Bihar elections, RJD MP Misa Bharti says, "This time there will be a change because women are concerned, they are worried about their children's future. For the last 20 years, there have been no employment opportunities here, and no factories have been set… pic.twitter.com/0iyJflTwnr
Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE: बिहार के कैमूर में दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के बाद मोहनिया में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को सील किया जा रहा है.

#watch | Kaimur, Bihar | EVMs and VVPAT machines in Mohania are being sealed as the voting for the second and final phase concludes pic.twitter.com/uO7qYbC0Y4
Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE: बिहार के पश्चिम चंपारण में दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के बाद ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को सील किया जा रहा है.

#watch | West Champaran, Bihar | EVMs and VVPAT machines are being sealed as the voting for the second and final phase concludes pic.twitter.com/UK8iGelJgu
Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: दूसरे और अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के साथ ही ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को सील किया जा रहा है.

#watch | Kishanganj, Bihar | EVMs and VVPAT machines are being sealed as the voting for the second and final phase concludes pic.twitter.com/IpwcLCjOPI
Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बिहार में मंगलवार को दोपहर 3 बजे तक विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 60.40 प्रतिशत मतदान हुआ.

सबसे अधिक मतदान किशनगंज जिले में 66.10 प्रतिशत दर्ज किया गया, इसके बाद पूर्णिया में 64.22 प्रतिशत, कटिहार में 63.80 प्रतिशत, जमुई में 63.33 प्रतिशत और बांका में 63.03 प्रतिशत मतदान हुआ.
Bihar Chunav 2nd Phase Voting 2025 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान छातापुर विधानसभा क्षेत्र में 111 वर्षीय नसीमा खातून ने वोट डाला. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मैंने वोट देकर अपना फर्ज निभाया.’

बिहार विधानसभा के दूसरे चरण में शिवहर जिले के शिवहर और बेलसंड इलाके में विभिन्न पोलिंग बूथों पर गड़बड़ी के आरोप मे 13 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. SDPO सुशील कुमार ने मामले की पुष्टि की.
मोतिहारी जिले में ढाका विधानसभा क्षेत्र के कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र में हसीबुल्ला, सुल्तान अहमद और आसिफ अनवर को अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर किसी दूसरे के नाम पर फर्जी वोट देने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया है. मोतिहारी के ही चिरैया विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर-1 और बूथ नंबर-2 पर चंदन कुमार समेत 2 युवकों को फर्जी वोट डालने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया. वोटिंग में बाधा डालने के आरोप में पोलिंग एजेंट रंजन कुमार को पकड़ा गया है.
बिहार के अररिया विधानसभा क्षेत्र में फारबिसगंज सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज विश्वास कहते हैं कि मुझे लगता है कि फारबिसगंज विधानसभा सीट पर पहली बार लोग जाति और समुदाय से ऊपर उठकर मुद्दों पर वोट कर रहे हैं. फारबिसगंज में कई मुद्दे हैं। किसान परेशान हैं. कुछ दिन पहले हमने बाढ़ का सामना किया था. अगर तटबंध बना होता तो फारबिसगंज के किसान खुश होते. हम सीमांचल क्षेत्र से आते हैं, परमान नदी सालों से हमारे लिए अभिशाप रही है, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया. हम नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य की बात करते हैं. अगर मुझे इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला तो यह धरती ऐतिहासिक होगी.

#watch | #biharelection2025 | Araria, Bihar: Congress candidate from Forbesganj seat, Manoj Bishwas says, "…I think for the first time in Forbesganj assembly seat, people are rising above caste and community, and voting for issues. There are several issues in Forbesganj. The… pic.twitter.com/vIl4eaZTD9
पश्चिमी चंपारण में 48.91, पूर्वी चंपारण में 48.01, शिवहर में 48.23, सीतामढ़ी में 45.28, मधुबनी में 43.39, सुपौल में 48.22, अररिया में 46.87, किशनगंज में 51.86, पूर्णिया में 49.63, कटिहार में 48.50, भागलपुर में 45.09, बांका में 50.07, जमुई में 50.91, नवादा में 43.45, गयाजी में 50.95, जहानाबाद में 46.07, अरवल में 47.11, औरंगाबाद में 49.45, रोहतास में 45.19, कैमूर में 49.89 प्रतिशत वोटिंग हुई है.
भागलपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने अपने परिवार के साथ मतदान किया. अश्विनी चौबे ने कहा कि काफी सही ढंग से सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है. अमित शाह जी ने कहा था कि 160 सीटें आएंगी, हम 200 सीट जीत रहे हैं. बिहार में फिर एक बार एनडीए सरकार बनने जा रही है.
अररिया के फारबिसगंज में BJP और कांग्रेस के समर्थक आपस में भिड़ गए. हालात देखते हुए सुरक्षाकर्मियों को बल प्रयोग करते हुए बीच बचाव करना पड़ा. घटना फारबिसगंज कॉलेज के पोलिंग बूथ नंबर 198 की है. कांग्रेस समर्थकों ने आरोप लगाया कि BJP विधायक और NDA उम्मीदवार ने कहा कि कांग्रेस के वोटरों को पटक-पटक कर मारो. यह सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने पोलिंग बूथ के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया. SDO रंजीत कुमार का कहना है कि लाठीचार्ज नहीं हुआ और अब मामला शांत है.

#watch | Bihar: A scuffle broke out between Congress and BJP supporters at a polling booth in Araria today, during voting for the second and final phase of #biharelection2025. Visuals from the spot. Congress supporters alleged that BJP supporters called for beating up Congress… pic.twitter.com/kn2zAUT93n
पश्चिमी चंपारण में 32.39, पूर्वी चंपारण में 31.16, शिवहर में 31.58, सीतामढ़ी में 29.81, मधुबनी में 28.66, सुपौल में 31.69, अररिया में 31.88, किशनगंज में 34.74, पूर्णिया में 32.94, कटिहार में 30.83, भागलपुर में 29.08, बांका में 32.91, जमुई में 33.69, नवादा में 29.02, गयाजी में 34.07, जहानाबाद में 30.36, अरवल में 31.07, औरंगाबाद में 32.88, रोहतास में 29.81, कैमूर में 31.98 प्रतिशत वोटिंग हुई है.

#watch Sasaram, Bihar: #biharelections | Rashtriya Lok Morcha chief Upendra Kushwaha says, "…There is tremendous enthusiasm among the voters. Women voters are casting their votes with full enthusiasm. Based on the trends, the results are expected to be more in favour of the NDA… pic.twitter.com/WICoSAORQE
RJD सांसद मनोज झा कहते हैं कि पहले चरण में जो बदलाव हमारे दरवाजे पर दस्तक दे रहा था, वो अब बदलाव की एक बड़ी लहर में बदल रहा है.. प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, यूपी के सीएम और अनगिनत अन्य मंत्रियों ने बिहार में माहौल बदलने की पूरी कोशिश की, ताकि कोई भी रोजगार, पलायन या सामाजिक सुरक्षा पर चर्चा न कर सके, लेकिन बिहार अपने माहौल से विचलित नहीं हुआ है. 14 नवंबर को यह माहौल और मजबूत होगा और 18 नवंबर को जो भी होगा, होगा.

#watch | Patna, Bihar: On the voting in the second phase of #biharelection2025, RJD MP Manoj Jha says, "The change that knocked on our doors in the first phase is now turning into a big wave of change… The Prime Minister, the Home Minister, the UP CM, and countless other… pic.twitter.com/jDsPcRS5q1
बिहार में दूसरे चरण के मतदान पर JDU सांसद संजय झा कहते हैं कि आज अंतिम चरण का चुनाव है. लोग देख रहे हैं कि मतदाताओं में वोट डालने के लिए कितना उत्साह है, जो सबसे अच्छी बात है. बिहार में सुशासन, शांति और विकास के लिए बड़ी संख्या में लोग बाहर आ रहे हैं. यह बहुत ही सकारात्मक संकेत है. लगता है कि पहले चरण में हमारे पक्ष में बहुत बड़े अंतर से वोट पड़े हैं.

#watch | #biharelection2025 | Patna, Bihar: On the second phase of polling, JDU MP Sanjay Jha says, "Today is the election of the final phase. People are seeing how much enthusiasm there is among voters to cast their votes, which is the best thing. A large number of people are… pic.twitter.com/mR85BMCBjb
बिहार में दूसरे चरण के मतदान पर JDU नेता नीरज कुमार कहते हैं कि आजाद भारत में पहली बार बिहार में लोगों ने इतने बड़े पैमाने पर मतदान किया है. महिलाओं के मतदान का प्रतिशत तेजी से बढ़ा है. मेरा निजी अनुभव है कि पहली बार लोगों ने खुलकर कहा है कि वे विकास के लिए वोट कर रहे हैं. तेजस्वी यादव मौसम खराब होने पर घर से बाहर भी नहीं निकलते, लेकिन अब अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ रहे हैं.

#watch | Patna, Bihar: On the voting in the second phase of #biharelection2025, JDU leader Neeraj Kumar says, "For the first time in independent India, people in Bihar have voted on such a large scale. The percentage of women voting has increased rapidly. My personal experience… pic.twitter.com/EngBjL7T0L
पश्चिमी चंपारण में 15.04, पूर्वी चंपारण में 14.11, शिवहर में 13.94, सीतामढ़ी में 13.49, मधुबनी में 13.25, सुपौल में 14.85, अररिया 15.34, किशनगंज में 15.81, पूर्णिया में 15.54, कटिहार में 13.77, भागलपुर में 13.43, बांका में 15.14, जमुई में 15.77, नवादा में 13.46, गयाजी में 15.97, जहानाबाद में 13.81, अरवल 14.95, औरंगाबाद 15.43, रोहतास में 14.16, कैमूर 15.08 प्रतिशत वोटिंग हुई है.
बिहार चुनाव 2025 के दूसरे चरण पर केंद्रीय मंत्री सीएम जीतन राम मांझी ने कहा के मैं तहे दिल से जनता से अपील करता हूं कि जिस तरह उन्होंने 6/11 को वोट दिया था, उसी तरह इस बार भी एनडीए के पक्ष में अधिक प्रतिशत वोट करें. क्योंकि यहां डबल इंजन की सरकार सत्ता में है. नरेंद्र मोदी ने ‘पूर्वोदय’ की कल्पना की है, जिसमें बिहार भी शामिल है. यहां जो भी आवंटन मिलना था, हमें उसका चार गुना मिला है. इससे अच्छी सरकार कोई नहीं है.

#watch | Patna, Bihar: On the second phase of #biharelection2025, Union Minister CM Jitan Ram Manjhi says, "I appeal to the people from the bottom of my heart that, just as they voted on 6/11, they should cast a higher percentage of votes this time in favour of NDA. Because the… pic.twitter.com/Sjqdp7JSrm
बिहार चुनाव के दूसरे चरण में बांका के कटोरिया में बूथ नंबर 76 पर EVM खराब होने से अभी तक वोटिंग शुरू नहीं हुई है. किशनगंज के बूछ 299 में EVM खराब होने से 45 मिनट देर से मतदान शुरू हुआ. औरंगाबाद के ओबरा में दाउदनगर के बूथ में EVM में खराबी के कारण 40 मिनट बाद वोटिंग शुरू हुई. जुमई के चकाई विधान सभा के बूथ 301 पर VVPAT मशीन में गड़बड़ी के कारण 40 मिनट देर से मतदान शुरू हुआ. रक्सौल में नेपाल बॉर्डर पर सख्त चेकिंग हो रही है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान पर राजद नेता मृत्युंजय तिवारी कहते हैं कि बिहार में आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. जिस तरह बिहार की जनता ने पहले चरण के मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था, वैसा ही उत्साह दूसरे चरण में भी लोगों में देखने को मिल रहा है. बिहार में बदलाव और बिहार के भविष्य के निर्माण के लिए वोट देने निकले लोगों को हम सलाम करते हैं. बिहार में बदलाव की लहर है. दूसरे चरण के मतदान में भी तेजस्वी यादव और महागठबंधन को अपार जनसमर्थन मिलने वाला है.

#watch | Patna: On the voting in the second phase of the Bihar Assembly Elections 2025, RJD leader Mrityunjay Tiwari says, "The voting for the second phase is taking place today in Bihar. Just as the people of Bihar enthusiastically participated in the first phase of voting, the… pic.twitter.com/sPRTLvI7rM
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने पत्नी रेणु हुसैन के साथ सुपौल में पोलिंग बूथ पर मतदान किया. वोटिंग के बाद उन्होंने कहा कि मैंने मतदान कर दिया है. मैं सभी से वोट डालने की अपील करता हूं. हमने जलपान नहीं किया, पहले मतदान किया. अब घर जाएंगे और फिर नाश्ता करेंगे. बिहार विकास के मुद्दे पर एकजुट है. हमें विश्वास है कि विकास नहीं रुकेगा और तेजी से आगे बढ़ेगा. जनता विकास की धारा को रुकने नहीं देगी. यहां एकतरफा मतदान हो रहा है. लोग विकास के लिए मतदान कर रहे हैं. जंगलराज पार्ट 2 नहीं आएगा.

#watch | #biharelection2025 | BJP national spokesperson Syed Shahnawaz Hussain and his wife Renu Hussain cast their vote at a polling booth in Supaul. pic.twitter.com/gqHAtgTBJR
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया. वहीं वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि कई बूथों पर मतदाताओं पर लाठी चार्ज किया जा रहा है. कई बूथों पर EVM मशीन खराब है. लोकतंत्र में ये गलत है. सीमांचल कोसी जिसके साथ खड़ा रहता है सरकार उसकी बनती है।

#watch | Bihar: Independent MP from Purnea, Pappu Yadav, casts his vote at a polling booth in Purnea#biharelection2025 pic.twitter.com/C8R03JCHe1
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जमुई के झाझा विधानसभा क्षेत्र के नयागांव में बूथ नंबर 120 पर BJP विधायक श्रेयसी सिंह ने मतदान किया. श्रेयसी सिंह ने अपने पैतृक गांव नयागांव मतदान केंद्र 120 पर वोट कास्ट किया. साथ ही लोगों से कहा कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल हों और सशक्त राज्य बनाने में अपनी भागीदारी दें.
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में वोट डालने के बाद बिहार के मंत्री और हरसिद्धि सीट से BJP उम्मीदवार कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि मैंने देवताओं को प्रणाम किया और फिर वोट डाला. यह एक मशीन है, इसलिए कभी-कभी तकनीकी समस्या हो सकती है, लेकिन वोटिंग में ज्यादा देरी नहीं हुई है. हरसिद्धि के मतदाता मुझे अपना आशीर्वाद दे रहे हैं. इसलिए मैं कह सकता हूं कि मैं 50000 वोटों के अंतर से जीतूंगा. एनडीए एक बार फिर बिहार में भारी बहुमत से सरकार बनाएगा.

#watch | After casting his vote, Bihar Minister and BJP candidate from Harsidhi seat, Krishnanandan Paswan says, "…I bowed before the deities and then cast my vote. It is a machine, so sometimes there might be a technical issue, but there wasn't much delay. Voters of Harsidhi… pic.twitter.com/i4ujH8kQs2
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जनता से वोट अपील की है. उन्होंने कहा कि मैं बिहार की जनता से अपील करता हूं कि आज आखिरी चरण के रिकॉर्ड मतदान को तोड़ें. बिहार में बदलाव के लिए वोट करें. अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें. पहले चरण से भी ज्यादा वोट करें, ताकि 14 नवंबर को बिहार में एक नई व्यवस्था बने. एक ऐसी व्यवस्था जो आपके बच्चों को शिक्षा और रोजगार दे. अगर आज आप कोई गलती करते हैं, अगर आज चूक जाते हैं, तो अगले पांच साल आपको उसी व्यवस्था के साथ बिताने पड़ेंगे, जो आपको परेशान करती है, उसी भ्रष्टाचार के साथ जो आपको परेशान करता है.

#watch | Patna, Bihar: Jan Suraaj founder Prashant Kishor says, "I appeal to the people of Bihar to break the record turnout of the last phase today. Vote for change in Bihar. Vote for your children's education and employment. Vote in even greater numbers than you did in the… pic.twitter.com/uRO0dhBKm2
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News